फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   people facing problem in gumarwin due to electricity cut

घुमारवीं क्षेत्र में बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान

Tue, 16 Nov 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
people facing problem in gumarwin due to electricity cut
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग बिजली के अघोषित कटों से परेशान हैं। बिजली बोर्ड की ओर से बेहतर सुविधाएं देने के दावे धरातल पर धराशायी ही नजर आ रहे हैं। घुमारवीं शहर और उसके आसपास कब बिजली चली जाए। इसका कोई पता नहीं होता है।
विज्ञापन

वहीं लोगों की शिकायत के बाद बिजली बोर्ड हमेशा वही रटा रटाया राग जपने में मशगूल होता है कि तकनीकी खराबी आ जाने से बिजली बंद करनी पड़ती है। सर्दी के मौसम में एकाएक सुबह बिजली चली जाने से गृहिणियों को भी अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों पवन कुमार, नरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, कुलदीप सिंह, जगतपाल सिंह, मनु शर्मा, रंजु, कंचन, किंजल, ममता, संकेत, शृष्टि आदि ने कहा कि घर में कब बिजली चले जाए कोई भरोसा नहीं है। सर्दी के मौसम में बिजली का बार-बार जाना हर किसी को खटकता है। बिजली बोर्ड जो बड़े-बड़े दावे करता है कि लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवा रहा है वह सिर्फ कागजों तक ही सीमित है और हकीकत कोसों दूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
बिजली के सुधारीकरण पर खर्चे 11.5 करोड़, फिर भी सुविधा नहीं
घुमारवीं बिजली बोर्ड की ओर से शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली के सुधारीकरण के लिए 11.5 करोड़ की राशि खर्च करने के बावजूद हालात नहीं सुधरे हैं।
पिछले कुछ दिनों से सुबह निरंतर बिजली की आंखमिचौनी लगी रहती हैं। इतने ज्यादा राशि खर्च करने के बाद भी हालात क्षेत्र में वैसे ही हैं जो गलत है। लोगों ने कहा कि अगर बिजली बोर्ड अपने इस रवैये से बाज नहीं आया तो अब इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में की जाएगी।

इनसेट--
तकनीकी खराबी से पेश आ रही समस्या
विभाग लोगों की समस्या को भलीभांति पहचानता है और हर प्रकार की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यह समस्या आती हैं उस पर भी विभाग कार्य कर रहा है।
- राजेश खरयाल एक्सईएन घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed