{"_id":"6558b03c5645432c6c0af426","slug":"people-are-not-getting-ration-in-ward-5-of-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-8816-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं के वार्ड-5 में लोगों को नहीं मिल रहा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं के वार्ड-5 में लोगों को नहीं मिल रहा राशन
विज्ञापन
घुमारवीं में बिना सूचना के लगा नोटिस बोर्ड । संवाद
- राशन डिपो के चक्कर लगाकर खाली लौट रहे उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के तहत वार्ड नंबर-5 में स्थित सस्ते राशन के डिपो के पिछले कई दिनों से बंद होने के कारण लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। लोग तीन-चार दिनों से लगातार राशन डिपो के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खाली हाथ वापस आ जाते हैं। उपभोक्ता राशन के लिए लगातार परेशान हो रहे हैं पर उनकी ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है।
उपभोक्ताओं का कहना है वह जितनी बार भी डिपो में जाते हैं राशन की दुकान पर ताला लगा मिलता है। उन्हें इस माह का राशन अभी तक नहीं मिल पाया है। यही नहीं इस डिपो के बंद होने के कारण उपभोक्ताओं को इस दिवाली पर अन्य खाद्य पदार्थों के साथ-साथ चीनी से भी वंचित रहना पड़ा, जबकि दिवाली पर सरकार द्वारा 100 ग्राम प्रति व्यक्ति अतिरिक्त चीनी देने की घोषणा की थी। आधा माह बीत चुका है, लेकिन अभी तक यहां राशन का वितरण शुरू ही नहीं हो पाया है। राशन डिपो के कई दिनों से बंद होने के कारण लोग सस्ते राशन की योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं और गरीब लोग अनाज के लिए भटक रहे हैं। बता दें कि नगर परिषद के तहत आने वाले इस राशन डिपो में करीब 1100 उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं में मदन, सुरेश, आशा, कमला, विमला, सरोज, सुषमा, किरण, रेख, अंकुश, अभिमन्यु, मंजू, अमित, मोनिका आदि का कहना है कि वह दिन में राशन डिपो के दो-दो चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें हर बार राशन डिपो की दुकान पर ताला लगा मिलता है। यहां तक कि डिपो पर लगाए गए नोटिस बोर्ड पर भी ऐसी कोई सूचना अंकित नहीं की गई है। इससे यह पता लग सके कि डिपो कब खुलेगा और किस दिन से उन्हें राशन मिलना शुरू होगा, जबकि उनके घर में सारा राशन खत्म हो चुका है। उपभोक्ताओं का कहना है उनकी परेशानी सुनने तथा देखने वाला कोई नहीं है, क्योंकि वह अगर शिकायत भी करना चाहे तो न तो डिपो के नोटिस बोर्ड पर कोई ऐसी शिकायत नंबर अंकित है और न ही किसी अधिकारी का जिस पर वह इस बात की शिकायत कर सकें। उपभोक्ताओं ने कहा कि उन्हें एक-दो दिन में राशन मिलना शुरू नहीं हुआ तो वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर करेंगे।
कोट
आजकल डिपुओं के उपभोक्ताओं की केवाईसी की जा रही है, क्योंकि केवाईसी की आखिरी तिथि 30 नवंबर है। इसके चलते सेल्समैन को डिपो बंद करके उपभोक्ताओं के घर जाकर केवाईसी करनी पड़ रही है। इसी के चलते कुछ डिपो बंद हैं। सेल्समैन को नोटिस बोर्ड पर राशन दिए जाने की तारीख लिखने के आदेश दिए जाएंगे, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन
- विनोद कपिल, खाद्य निरीक्षक, घुमारवीं