फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pensioners expressed anger at the government for ignoring them.

Bilaspur News: पेंशनरों ने सरकार पर उनकी अनदेखी करने पर जताया रोष

Mon, 06 Oct 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 06 Oct 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Pensioners expressed anger at the government for ignoring them.
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन मलोखर इकाई के पदाधिकारी  बैठक के दौरान सामुुहिक चित्र में। संवाद
संशोधित वेतनमान का बकाया राशि जल्द भुगतान करने की उठाई मांग
विज्ञापन

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन मलोखार इकाई की बिलासपुर में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला( बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन मलोखर इकाई की बैठक प्रधान भगत राम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट मौन रखा गया। संचालन करते हुए इकाई सचिव नगीन चंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है।

पिछले नौ सालों से लंबित वित्तीय लाभ करोड़ों के हिसाब से सरकार के पास देनदारियां बकाया हैं। इन बकाया राशि का इंतजार करते कई पेंशनर स्वर्ग भी सिधार चुके हैं। प्रदेश सरकार से मांग करते है कि जल्द महंगाई भत्तों की किस्तों का बकाया और संशोधित वेतनमान की बकाया राशि दी जाए। बैठक में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि मलोखर इकाई 17 अक्टूबर 2025 को प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से बिलासपुर में होने वाले धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ उप प्रधान प्रेम लाल वर्मा, उप प्रधान हरी राम, तेलु राम, सलाहकार दौलत राम भाटिया, वित्त सचिव अच्छर सिंह शर्मा, बाबू राम शर्मा, प्रेम लाल, बाबू राम शर्मा, कर्म चंद, दिनेश सिंह, कमलेश सिंह और लछु राम सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed