{"_id":"66f40bf54edcca8c7b0f53ce","slug":"pensioners-discussed-strengthening-the-organization-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-123874-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पेंशनरों ने संगठन को मजबूत बनाने पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पेंशनरों ने संगठन को मजबूत बनाने पर की चर्चा
विज्ञापन
राज्य विद्युत परिषद पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की हुई बैठक
घुमारवीं में आयोजित हुई बैठक में कई मांगों पर भी किया गया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और मांगों पर चर्चा की गई। बैठक में चीफ इंजीनियर एचएस चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने बैठक में पेंशनरों को संबोधित करते हुए संघ द्वारा किए जा रहे विशेष कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने सभी पेंशनरों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर डाला। पेंशनरों ने लंबित पड़ी मांगों में जनवरी 2016 से रिवाइज पेंशन की देनदारी की अदायगी, महंगाई भत्ते राहत की 12 फीसदी बढ़ोतरी देय तिथि से जारी करना, लंबित चिकित्सा बिलों का शीघ्र भुगतान, हर माह की एक तारीख को पेंशन की अदायगी सुनिश्चित किए जाने के साथ ही अन्य मांगों पर चर्चा की। एसोसिएशन ने सरकार व प्रबंधन वर्ग से शीघ्र देनदारियों का भुगतान करने का भी आग्रह किया। पेंशनरों ने बोर्ड की बिगड़ती आर्थिक स्थिति के लिए प्रबंधन वर्ग को जिम्मेदार ठहराया।
इकाई प्रधान इंजीनियर रामलाल शर्मा ने कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया। संगठन को और अधिक मजबूत करने पर भी बल दिया। इस मौके पर शीघ्र ही राज्य स्तरीय कार्यकारिणी का घुमारवीं में अधिवेशन बुलाने व आयोजन करने के बारे में भी रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुखराम, वरिष्ठ उप प्रधान गंगा प्रसाद, महासचिव केएल शर्मा, केएस संब्याल, दिलाराम, गुरुदेव कौशल और ब्रह्म दत्त शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।