{"_id":"6531255b3bd2a50001031574","slug":"pension-should-be-given-on-time-otherwise-we-will-protest-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-7386-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: समय पर दी जाए पेंशन, वरना करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: समय पर दी जाए पेंशन, वरना करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
समय पर दी जाए पेंशन, अन्यथा होगा आंदोलन
-सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक में पेंशनर ने उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष प्रेम लाल ने की। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में पेंशनरों ने सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। पेंशनरों ने कहा कि पेंशन का कोई स्थाई समाधान नहीं हो रहा है। समय पर उन्हें पेंशन नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार का पेंशनरों के प्रति यही रवैया रहा तो वह सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस माह मिलने वाली पेंशन 17 तारीख को उन्हें मिली है ,जबकि मंत्री यह दावा करते है कि पेंशन हर महीने 7 तारीख से पहले दी जाएगी। परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच निगम और सरकार से मांग की कि पेंशनरों का जो भी लंबित एरियर बनता है उसे एकमुश्त दिया जाए। कल्याण मंच ने सभी पेंशनरों से आग्रह किया कि परिवहन निगम से जितने भी कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं वह सभी बिलासपुर में अपने पीपीओ नंबर सहित आएं और हिमाचल उच्च न्यायालय में केस करें। पेंशनरों ने सरकार से अनुरोध किया कि सभी प्रकार के एरियर का भुगतान अतिशीघ्र दिया जाए। इस अवसर पर प्रेमलाल, किशोरी लाल, राकेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।