फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pediatrician services will not be available in Ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं में नहीं मिलेगी शिशु रोग विशेषज्ञ की सेवाएं

Thu, 15 Jun 2023 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Pediatrician services will not be available in Ghumarwin
सिविल अस्पताल घुमारवीं।संवाद
बिलासपुर। सिविल अस्पताल घुमारवीं में शिशु रोग विशेषज्ञ की सेवाएं नहीं मिलेगी। करीब दो माह पहले हुए शिशु रोग विशेषज्ञ की प्रतिनियुक्ति के आदेश अब रद्द हो गए हैं, इस कारण इस अस्पताल पर निर्भर करीब एक लाख की आबादी को जिला अस्पताल बिलासपुर का ही रुख करना पड़ेगा।
विज्ञापन

करीब दो माह पहले ईएसआई अस्पताल परवाणू से शिशु रोग विशेषज्ञ के प्रतिनियुक्ति के आदेश सिविल अस्पताल घुमारवीं के लिए हुए थे। लेकिन चिकित्सक ने घुमारवीं अस्पताल में ज्वाइनिंग ही नहीं दी, इस कारण लोगों को शिशु रोग विशेषज्ञ की सेवाएं नहीं मिल पाई। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। घुमारवीं अस्पताल पर झंडूता, सदर और घुमारवीं विधानसभा की करीब एक लाख आबादी निर्भर है। इस अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बच्चों को लेकर जिला अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है। घुमारवीं अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ के प्रतिनियुक्ति के आदेश होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन आदेश रद्द होने से लोगों की परेशानियां बरकरार रहेगी। बता दें कि वर्तमान एम्स और जिला अस्पताल बिलासपुर में ही शिशु रोग विशेषज्ञ की सेवाएं मिल रही है। किसी अन्य अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ नहीं है। इस कारण जिला अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ पर भारी दवाब रहता है। वहीं, लोगों को लंबा सफर तय कर पूरा दिन अपनी बारी के इंतजार में गुजारना पड़ता है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति के आदेश रद्द हुए है। खाली पड़े चिकित्सकों की जानकारी निदेशालय को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed