{"_id":"60d4bf298ebc3e32cb6f6df3","slug":"patwari-arrested-red-handed-taking-bribe-of-40-thousand-rupees-bilaspur-news-sml37469621","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया झबोला का पटवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया झबोला का पटवारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता विकास खंड के झबोला पटवार वृत्त में कार्यरत एक पटवारी को विजिलेंस की टीम ने वीरवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पटवारी झंडूता में एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार दसलेहड़ा निवासी सुशील ने कुछ अरसा पहले शाहतलाई में जमीन खरीदी थी। जमीन का विक्रय पत्र बनने के बाद सुशील ने उसे दर्ज करवाने के लिए झबोला के पटवारी पंकज के पास दिया। हालांकि उसके बाद राजस्व अधिकारी की ओर से जमीन का इंतकाल खरीदार के नाम भी किया जा चुका था, लेकिन इसी बीच पटवारी ने किसी ऑडिट का हवाला देते हुए सुशील से रिश्वत की मांग कर दी।
विज्ञापन
उसका कहना था कि बाहर से आई राजस्व विभाग की एक टीम ने ऑडिट में जमीन खरीद के दस्तावेजों में गड़बड़ी को लेकर ढाई लाख रुपये जुर्माना तय किया है। यदि सुशील 50 हजार रुपये देगा तो वह मामले को रफा-दफा करवा देगा। सुशील ने इतनी बड़ी राशि देने में असमर्थता जताई। इस पर पटवारी ने कम से कम 40 हजार रुपये देने की बात कही। सुशील ने पटवारी की इस पूरी बातचीत को अपने मोबाइल में भी रिकॉर्ड कर लिया।
सुशील ने पटवारी की ओर से रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस बिलासपुर में की। इसके आधार पर विजिलेंस की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों पकडुने के लिए जाल बिछाया। वीरवार को पटवारी पंकज ने सुशील को पैसे लेकर झंडूता तहसील के पास बुलाया था। विजिलेंस की टीम वहां पहले ही पहुंच गई। सुशील ने जैसे ही पटवारी को 40 हजार रुपये दिए। विजिलेंस की टीम ने उसे रिश्वत के पैसों समेत धर दबोचा। बताया जा रहा है कि आरोपी पटवारी पंकज झंडूता के बाड़ा गांव का रहने वाला है। उसे अनुबंध आधार पर नियुक्ति मिली है। उसके खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी। उधर, डीएसपी विजिलेंस संजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि झबोला के पटवारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।