फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   passengers in case of overloading

निगम की बस में ओवरलोडिंग को लेकर सवारियों ने किया चक्का जाम

Thu, 22 Sep 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
passengers in case of overloading
बिलासपुर के चंपा पार्क के पास बस में ओवर लोड़िंग को लेकर चक्का जाम करते बंदला के ग्रामीण। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। परिवहन निगम के शाम 6:15 बजे के बंदला-बिलासपुर रूट की बस में ओवरलोडिंग के चलते सवारियों ने बिलासपुर चंपा पार्क के पास चंडीगढ़-मनाली एनएच पर चक्का जाम कर दिया। करीब 20 मिनट तक एनएच बंद रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर आकर खुलवाया।
विज्ञापन

सवारियों का कहना था कि एचआरटीसी ने बंदला के लिए शाम 5:30 बजे की बस नहीं भेजी। इस कारण 6:15 बजे की बस में 100 से ज्यादा सवारियां हो गईं। बावजूद करीब 35 सवारियां बाहर रहीं।
विज्ञापन

सवारियों ने रोष में आकर चंपा पार्क के पास चक्का जाम कर दिया। पुलिस के आने के बाद बस को एनएच से हटाया और कॉलेज चौक के पास खड़ा किया गया। लोग बस में बैठने को तैयार नहीं थे। लोगों ने कहा कि आए दिन निगम की बसें बंदला रूट पर खराब होती रहती हैं और हादसों का खतरा बना रहता है। 2011 में बड़ा बस हादसा इस रूट पर हो चुका है लेकिन निगम ने उससे भी सबक नहीं सीखा। अब फिर से बसों में ओवरलोडिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर डिपो के आरएम जोगिंद्र चौधरी ने बताया कि डिपो की करीब 40 बसों को सीएम की नालागढ़ रैली के लिए भेजा गया था। इस कारण बंदला को शाम 5:30 बजे बस नहीं भेजी जा सकी। इसके बाद के रूट वाली बस में सवारी ज्यादा हो गई, जिसके कारण यह समस्या हुई है। कहा कि लोगों को एक और बस भेजकर गंतव्य तक भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed