फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Parking facility started outside the Deputy Commissioner's office

Bilaspur News: उपायुक्त कार्यालय के बाहर पार्किंग की सुविधा शुरू

Thu, 09 Jan 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 09 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Parking facility started outside the Deputy Commissioner's office
बिलासपुर के चंगर सेक्टर में पेड पार्किंग का शुभारंभ करते उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक। संवाद
-उपायुक्त ने फीता काटकर किया शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चंगर सेक्टर में उपायुक्त कार्यालय के बाहर पार्किंग का उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके तहत अब लोगों को अपने वाहनों को सड़कों के किनारे असुरक्षित तरीके से खड़ा करने की समस्या से निजात मिलेगी।

पार्किंग के संचालक मनोहर राणा ने बताया कि यह पेड पार्किंग शुरू की गई है। इसका उद्देश्य सुरक्षित वाहन पार्किंग सुविधा प्रदान करना है। राणा ने कहा कि यह सुविधा न केवल वाहन सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी बल्कि यातायात व्यवस्था को भी सुगम बनाएगी। राणा ने बताया कि वाहन चालक बहुत कम शुल्क में इस पार्किंग का उपयोग कर सकते हैं। इस क्षेत्र में कोर्ट, उपायुक्त कार्यालय और अन्य महत्वपूर्ण दफ्तरों के कारण रोजाना हजारों लोग आते हैं। पहले लोगों को वाहनों को दूर पार्क करना पड़ता था, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती थी। अब यह सुविधा लोगों की इन चिंताओं को खत्म करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed