फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Panoh village mother-daughter asks SP Bilaspur to save them from police in Bharadi

पुलिस कर्मियों से बताया जान का खतरा,एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

Thu, 23 Jun 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Panoh village mother-daughter asks SP Bilaspur to save them from police in Bharadi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के तहत एक गांव में रहने वाली मां और बेटी ने अपने ऊपर जान का खतरा जताते हुए पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं, इन दोनों ने पुलिस के दो कर्मियों पर डराने और फोन छीनने का आरोप भी लगाया है।
पनोह गांव की मंजू देवी और उनकी मां मीरा देवी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंप कर कहा कि दो दिन पहले उनके कुछ पड़ोसियों ने उन पर हमला कर दिया। मां और बेटी के अनुसार पड़ोसी गालियां देकर उन्हें घर छोड़कर जाने को कहने लगे।
विज्ञापन

जब इस बात का विरोध किया तो मारपीट के साथ उन लोगों ने घर के दरवाजे तक तोड़ डाले। इतना ही नहीं मवेशियों को भी लाठियों से पीट डाला। इस दौरान अश्लील हरकतें करने का भी आरोप है। मां और बेटी ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि वह निर्धन परिवार से हैं। पुलिस भी उनकी गुहार नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत उन्होंने 100 नंबर पर की थी, जिसके बाद दो पुलिस कर्मी उनके घर आए और उन्हें ही धमकाने लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिला के मुताबिक दोनों पुलिस कर्मियों ने डराया और जिस फोन में वीडियो बनाई थी वह फोन छीन कर विडियो डिलीट कर दी। मां और बेटी ने पुलिस कर्मियों के द्वारा की गई बदसलूकी की जांच करवाने और न्याय दिलाने की मांग की है।

वहीं, उप पुलिस अधीक्षक घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत आई है। पुलिस ने दोनों की तरफ से शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed