फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   panchyat election in bilaspur

जिले की 60 ग्राम पंचायतों में 79 फीसदी मतदान

Tue, 19 Jan 2021 07:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
panchyat election in bilaspur
अम्बिका कुमारी ,प्रियंका स्वाति, नवनीत ग्राम पंचायत औहर के वार्ड एक के पल्थी वार्ड में पहली बार म? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के दूसरे चरण में जिले के चार विकास खंडों की 60 ग्राम पंचायतों में कुल 79 प्रतिशत मतदान हुआ। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) रोहित जम्वाल ने बताया कि 125 मतदान केंद्र और 378 पोलिंग बूथ बनाए गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के अंतर्गत सफलतापूर्वक मतदान करवाया गया। सदर बिलासपुर विकास खंड में 82.5 प्रतिशत, विकास खंड घुमारवीं में 76.6 प्रतिशत, विकास खंड झंडूता में 78.24 प्रतिशत और विकास खंड श्री नयनादेवी जी स्थित स्वारघाट में 81.7 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव में कुल 3 कोविड-19 और आईसोलेशन में रह रहे मतदाताओं ने भी अपने मत का प्रयोग किया। इनमें विकास खंड घुमारवीं से एक और विकास खंड श्री नयनादेवी जी स्थित स्वारघाट से दो मतदाता शामिल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना संकट काल के दौरान मतदान केंद्रों पर विशेष एहतियात बरती गई। सामाजिक दूरी के पालन के लिए मतदाताओं को खड़े होने के लिए सर्कल बनाए गए थे। मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर का भी विशेष प्रबंध था। उन्होंने बताया कि महिलाओं ने पुरुषों की अपेक्षा मतदान करने में ज्यादा उत्साह दिखाया। 42288 महिलाओं और 39942 पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed