फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   panchyat election in bilaspur

बिलासपुर में बुजुर्गों ने मतदान करने के लिए दिखाया जोश

Tue, 19 Jan 2021 06:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
panchyat election in bilaspur
दिव्यांग पारस राम वार्ड नंबर 1 ऋषिकेश को वोट डालने लेजाते हुए। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिले में ग्रामीण संसद चुनने में युवाओं ने ही नहीं बुजुर्गों ने भी खासा उत्साह दिखाया। एक तरफ जहां युवाओं ने ग्राम पंचायत चुनाव रूपी यज्ञ में वोट नाम की आहुति डाली। वहीं बुजुर्गों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर युवा पीढ़ी के लिए उदाहरण पेश किया। जिले में ग्राम पंचायत कलोल के गुरनाड़ी गांव की 117 वर्षीय प्रभी देवी ने बकैण में अपना वोट डाला।
विज्ञापन

वहीं विकास खंड झंडूता के मुकडाना गांव के 103 वर्षीय गुलाबू राम ने वोट डाला। ग्राम पंचायत संडीयार में 101 वर्षीय शिवदेई को उनके पोतों ने कुर्सी पर बैठाकर पोलिंग बूथ तक पहुंचाया। वहीं दडयाना की 96 वर्षीय द्रोपदी देवी, झंडूता के 95 वर्षीय प्रेमी, बड़ी बिलौर की 92 वर्षीय पानो देवी, बड़ी बिलौर के 90 वर्षीय मंशाराम, 88 वर्षीय दयावतीं, 85 वर्षीय सीता देवी व गीता देवी ने अपना वोट डाला। बुजुर्गों ने इस उम्र में भी मतदान केंद्र पहुंचकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

वहीं ऋषिकेश में परसराम दिव्यांग ने अपना वोट डाला। युवाओं में भी पहली बार वोट डालने को लेकर जोश दिखा। युवा नवनीत, अंबिका कुमारी, प्रियंका, स्वाति, शिवानी, ईशा, साक्षी, राहुल, मंजू सहित अन्यों ने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया। युवाओं में पहली बार वोट डालने को लेकर काफी उत्साह दिखा। इन्होंने कहा कि युवा सिर्फ मत देने तक खुद को सीमित न रखें बल्कि चुनावों में हिस्सा लेकर समाज का प्रतिनिधित्व करें। कहा कि ग्रामीण संसद ही देश को विकसित करने की पहली सीढ़ी है। अगर ग्रामीण स्तर पर बिना किसी भ्रष्टाचार के विकास के कार्य होंगे तो देश को मजबूती मिलेगी। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने भी परिवार सहित अपने मत का प्रयोग किया।

ग्राम पंचायत संडयार में 101 वर्षीय शिवदेई वोट डालने जाते हुए।

ग्राम पंचायत संडयार में 101 वर्षीय शिवदेई वोट डालने जाते हुए।- फोटो : BILASPUR

वोट डालने जाते हुए  बड़ी बिल्लौर की 95 वर्षीय प्रेमी देवी।

वोट डालने जाते हुए बड़ी बिल्लौर की 95 वर्षीय प्रेमी देवी।- फोटो : BILASPUR

मुक़डाना गांव के 103 वर्षीय गुलाबू राम मतदान को जाते हुए

मुक़डाना गांव के 103 वर्षीय गुलाबू राम मतदान को जाते हुए- फोटो : BILASPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed