{"_id":"2f094f92528fc4904c47ca40be8157bf","slug":"panchyat-election-hindi-news-83","type":"story","status":"publish","title_hn":"49 पंचायतों में आज बनेगी गांव की संसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
49 पंचायतों में आज बनेगी गांव की संसद
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
102 पंचायतों में चुनाव होने के बाद मंगलवार को 49 पंचायतों में लोग गांव की संसद चुनेंगे। मंगलवार को तीसरे और अंतिम चरण में बिलासपुर जिला में 49 पंचायतों में मतदान होगा। इसमें झंडूता विकास खंड की 13, घुमारवीं विकास खंड की 15, विकास खंड सदर की 13 और श्रीनयना देवी विकास खंड की नौ पंचायतों में मतदान होगा। इसमें 80,908 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
झंडूता विकास खंड में मंगलवार को गालियां, बैहना-जट्टां, सुन्हाणी, जांगला, बलघाड, हीरापुर, बैरी-मियां, रोहल, गेहडवीं, डाहड, झंडूता, बडोल और बडगांव पंचायतों में मतदान होगा।
विज्ञापन
वहीं घुमारवीं विकास खंड की रोहिण, सरयून चलैली, हरलोग, लुहारवीं, औहर, दाभला, पटेर, पंतेहड़ा, हम्बोट, सलांव उपरली, गतवाड़, तडौन, सेऊ, कपाहड़ा और करलोटी की पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन
विकास खंड सदर की कल्लर, बामटा, पंजैलखुर्द, जुखाला, रानीकोटला, पंजगाई, बैरी-रजादियां, कंदरौर, सिकरोहा, कुड्डी, दयोथ, स्योहला और मेथी पंचायत शामिल हैं। विकास खंड श्रीनयना देवी में नकराणा, स्वाहण, सलोआ, माकड़ी, रौडजामन, बस्सी, कौडावाला और धरोट पंचायत में मतदान प्रक्रिया पूरी होगी।
49 पंचायतों में 80,908 मतदाता
पंचायतीराज संस्थाओं के अंतिम चरण में होने वाले जिला की 49 पंचायतों के चुनाव में 80,908 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 40, 957 पुरुष और 39,951 महिला मतदाता शामिल हैं। पंचायतों में मतदान सुबह सात से सांय 3 बजे तक होगा। पंचायत प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों के मतों की गणना मतदान के तुरंत बाद की जाएगी। जबकि जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों के मतों की गणना सात जनवरी को संबंधित विकास खंड के मुख्यालय पर होगी।