फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Panchayat takes a stand against buses operating on unauthorized routes.

Bilaspur News: अवैध रूट पर दौड़ रही बसों के खिलाफ पंचायत का मोर्चा

Wed, 01 Jul 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Panchayat takes a stand against buses operating on unauthorized routes.
कुटैहला पंचायत ने स्वारघाट पुलिस व बस अड्डा प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

पुराने रूट पर बसें चलाने और कार्रवाई की उठाई मांग


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वीकृत रूट छोड़कर नए फोरलेन से गुजरने वाली बसों के खिलाफ ग्राम पंचायत कुटैहला ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को पंचायत प्रधान और उपप्रधान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वारघाट थाना प्रभारी और बस अड्डा प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशों के बावजूद कई बसें अपने परमिट वाले पुराने हाईवे रूट पर चलने के बजाय नए फोरलेन का इस्तेमाल कर रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को आरटीओ के आदेशों की प्रतियां भी सौंपीं और नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने की मांग की।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि बसों के रूट बदलने से कल्लर, छड़ोल, जामली और बनेर सहित कई गांवों के लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूल व कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को हो रही है। उनका आरोप है कि कुछ बस संचालक अधिक कमाई के लिए निर्धारित रूट की अनदेखी कर रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि पुराने रूट के प्रवेश मार्गों पर विशेष नाकेबंदी कर नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के चालान किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही लगातार नियम तोड़ने वाले वाहनों के रूट परमिट रद्द करने जैसी सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई है। पंचायत प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के कई ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed