फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   panchayat samiti election in bilaspur

अभिषेक चंदेल अध्यक्ष और शेर सिंह बने उपाध्यक्ष

Wed, 03 Feb 2021 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
panchayat samiti election in bilaspur
झंडूता में विधायक जेआर कटवाल के साथ के पंचायत समिति अध्यक्ष अभिषेक चंदेल और उपाध्यक्ष शेर सिंह। - फोटो : BILASPUR
शाहतलाई/झंडूता (बिलासपुर)। पंचायत समिति झंडूता पर आखिरकार भाजपा का कब्जा हो गया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव करवाया गया। भाजपा समर्थित अभिषेक चंदेल अध्यक्ष और शेर सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। 23 सदस्यों वाली पंचायत समिति में अभिषेक चंदेल को 15 सदस्यों का समर्थन हासिल हुआ। जबकि कांग्रेस समर्थित रणवीर सिंह को 8 सदस्यों ने ही समर्थन दिया। 7 मतों से अभिषेक चंदेल विजयी हुए। जबकि उपाध्यक्ष के लिए भाजपा के शेर सिंह को 13 सदस्यों का समर्थन मिला। जबकि कांग्रेस के नंदलाल को 10 सदस्यों का समर्थन मिला। शेर सिंह 3 मतों से विजयी रहे। झंडूता पंचायत समिति में 23 सदस्य हैं। इसमें कांग्रेस समर्थक 10 और भाजपा समर्थक 13 सदस्य हैं। अध्यक्ष पद पर भाजपा ने कांग्रेस समर्थकों में सेंध लगाकर 13 के बजाए 15 सदस्यों का समर्थन हासिल किया। जबकि उपाध्यक्ष के लिए 13 और 10 का ही आंकड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed