फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   panchayat samiti election in bilaspur

सदर बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में नहीं पहुंचा कोई सदस्य

Wed, 03 Feb 2021 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
panchayat samiti election in bilaspur
बिलासपुर। बुधवार को विकास खंड सदर में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा। इसके कारण चुनाव नहीं हुए। प्रशासन ने अब चुनाव के लिए वीरवार दोपहर 2 बजे का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन समेत पूरा सरकारी अमला सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चयनित सदस्यों का इंतजार करता रहा, लेकिन कोई सदस्य नहीं पहुंचा। अब चुनाव वीरवार दोपहर दो बजे होगा। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के साथ बुधवार को 10 सदस्य मौजूद थे। वहीं भाजपा का दावा है कि उनके साथ 16 सदस्य हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने कहा कि उनके पास बहुमत है। लेकिन कोरम पूरा करने के लिए मौके पर 17 सदस्य चाहिए थे। जब कांग्रेस समर्थित कोई भी सदस्य चुनाव के लिए नहीं गया तो वे भी चुनाव में शामिल नहीं हुए। एसडीएम बिलासपुर रामेश्वर और बीडीओ सदर भाग सिंह ने कहा कि वीरवार दोपहर 2 बजे का समय चुनाव के लिए तय किया गया है।
विज्ञापन

जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव आज
जिला परिषद अध्यक्ष के लिए वीरवार को चुनाव होंगे। जिले में जिप की 14 सीटों में से 6 भाजपा ने और 3 कांग्रेस ने जीती हैं। पांच सीटों पर निर्दलीय जीतकर आए हैं। जिस तरफ निर्दलियों का रुख होगा, जिप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का ताज उसी के सिर पर सजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed