फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Panchayat Elections 2026: Employment problem in Barmana Panchayat

पंचायत चुनाव 2026 : बरमाणा पंचायत में रोजगार की समस्या

Wed, 20 May 2026 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 20 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Elections 2026: Employment problem in Barmana Panchayat
आपका मुद्दा
विज्ञापन


उद्योगों से देश को मिला सहारा, स्थानीय युवा आज भी बेरोजगार
लोगों को अब भी रोजगार और मूलभूत सुविधाओं का इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच बरमाणा क्षेत्र में इस बार रोजगार, स्वास्थ्य और विकास सबसे बड़े मुद्दे बनकर उभरे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरमाणा ने वर्षों तक उद्योगों और आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से प्रदेश और बाहरी क्षेत्रों के लाखों लोगों को रोजगार दिया, लेकिन स्वयं क्षेत्र को आज तक अपेक्षित सुविधाएं और प्राथमिकताएं नहीं मिल पाईं।
ग्रामीणों का कहना है कि बरमाणा को हमेशा आर्थिक केंद्र और वोट बैंक के रूप में देखा गया, लेकिन क्षेत्र के विकास के लिए ठोस प्रयास नहीं हुए। लोगों का कहना है कि उद्योगों ने जहां दूसरे क्षेत्रों के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत की, वहीं स्थानीय युवा आज भी रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि करीब 70 वर्ष में बरमाणा को केवल एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिला था, लेकिन वह भी राजनीतिक खींचतान की भेंट चढ़ गया। अब उसकी बहाली के लिए स्थानीय जनता को उच्च न्यायालय का सहारा लेना पड़ रहा है। पंचायत चुनावों को लेकर क्षेत्र में बैठकों और चर्चाओं का दौर तेज है। गांवों में सबसे ज्यादा चर्चा स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दिलाने और क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने को लेकर हो रही है। लोगों का कहना है कि इस बार जनता केवल वादों पर नहीं, बल्कि विकास और रोजगार के मुद्दों पर मतदान करेगी।
विज्ञापन

इनसेट
बरमाणा ने उद्योगों के जरिए प्रदेश को आर्थिक मजबूती दी, लेकिन स्थानीय युवाओं को अब भी रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है। - हिम्मत सिंह
इनसेट
क्षेत्र की सबसे बड़ी जरूरत स्वास्थ्य और रोजगार है। पीएचसी की बहाली के लिए लोगों को अदालत जाना पड़ रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। - एडवोकेट हरीश भारद्वाज
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
हर चुनाव में वादे होते हैं, लेकिन बरमाणा को आज तक उसका हक नहीं मिला। इस बार जनता विकास और रोजगार के मुद्दे पर वोट करेगी। - सोनू धीमान
इनसेट
बरमाणा ने वर्षों तक पूरे प्रदेश को रोजगार दिया, लेकिन बदले में क्षेत्र को केवल उपेक्षा मिली। अब पंचायत चुनाव में जनता अपने अधिकार और विकास के मुद्दे पर जवाब मांगेगी। - बलराम शर्मा

इनसेट
बरमाणा जैसे औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। पंचायत चुनाव में जनता अब केवल आश्वासनों नहीं, बल्कि काम करने वाले प्रतिनिधियों को चुनेगी। - मेघनाथ शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed