{"_id":"6acd2b1545e23e92410c4464","slug":"organic-manure-to-be-produced-from-wet-waste-in-ghumarwin-municipal-council-identifies-land-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-169694-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में गीले कचरे से बनेगी जैविक खाद, नगर परिषद ने जमीन चिह्नित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में गीले कचरे से बनेगी जैविक खाद, नगर परिषद ने जमीन चिह्नित की
विज्ञापन
दो कंपोजिट पिट बनाकर होगा कचरे का वैज्ञानिक निष्पादन, जल्द शुरू होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। शहर में कूड़े की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद घुमारवीं गीले कचरे से जैविक खाद तैयार करेगी। इसके लिए दो बड़े कंपोजिट पिट बनाए जाएंगे। इनमें शहर से निकलने वाले गीले कचरे, पेड़ों की पत्तियों और अन्य जैविक अपशिष्ट को डालकर खाद तैयार की जाएगी। नगर परिषद ने इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली है। जल्द ही स्थल का निरीक्षण करने के बाद काम शुरू किया जाएगा।
नगर परिषद की हाल ही में हुई बैठक में शहर में कूड़े के उचित निष्पादन और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई थी। इसके बाद गीले कचरे से खाद बनाने की योजना को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। योजना के तहत दोनों पिट का बारी-बारी से इस्तेमाल किया जाएगा। पहले गड्ढे में गीला कचरा डालकर खाद तैयार की जाएगी। खाद बनने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरे गड्ढे में कचरा डाला जाएगा। इस दौरान पहले गड्ढे में दोबारा कचरा डालकर खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस व्यवस्था से गीले कचरे का व्यवस्थित निष्पादन हो सकेगा और डंपिंग स्थल पर कूड़े के ढेर जमा होने की समस्या कम करने में मदद मिलेगी। तैयार जैविक खाद का उपयोग करने के साथ उसकी बिक्री से नगर परिषद की आय बढ़ने की संभावना भी रहेगी।
डंपिंग साइट नहीं होने से बढ़ रही परेशानी
नगर परिषद घुमारवीं के सामने कूड़े के निस्तारण की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। शहर में कचरा रखने के लिए स्थायी डंपिंग साइट उपलब्ध नहीं है। वहीं, सीमेंट फैक्ट्री में भेजे जाने वाले कचरे की आपूर्ति रुकने पर शहर में कूड़े के ढेर लगने शुरू हो जाते हैं। इससे सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में गीले कचरे से खाद बनाने की योजना को समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
नयना देवी में योजना शुरू
जिले में श्री नयना देवी जी नगर परिषद की ओर से जैविक कचरे से खाद बनाने की योजना शुरू की जा चुकी है। नगर परिषद घुमारवीं के अधिकारी वहां की व्यवस्था का जायजा लेने के बाद प्रस्तावित योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में काम करेंगे।
कोट
शहर में कूड़े की समस्या से निपटने के लिए दो बड़े कंपोजिट पिट बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। जल्द ही स्थल का निरीक्षण किया जाएगा और इसके बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। दोनों पिट में बारी-बारी से गीला कचरा डालकर जैविक खाद तैयार की जाएगी।
-अमित कुमार,अध्यक्ष,नगर परिषद,घुमारवीं