फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Orders to officials to intensify development work

Bilaspur News: अधिकारियों को विकास कार्य में तीव्रता लाने के आदेश

Tue, 20 Aug 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Orders to officials to intensify development work
फोटो सहित खबर
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त ने की ग्रामीण विकास पंचायती राज विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा
बोलीं, पंचायत के न्यायालय में चल रहे मामलों का भी जल्द हो निपटारा


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर निधि पटेल ने की। बचत भवन में आयोजित इस बैठक में एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत में विकास के लिए चल रहे विभिन्न कार्यों में तेजी लाएं। निर्धारित समय पर सभी कार्य पूरा करने का प्रयास करें,ताकि लोगों को इसका लाभ जल्द से जल्द मिल सके।
उन्होंने खंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत में कितने कार्य प्रगति पर हैं और कितने कार्य अभी प्रारंभ करना बाकी हैं,इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनका उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजना सुनिश्चित करें। पंचायत के न्यायालय में चल रहे मामलों को तुरंत हल कराने का प्रयास करें। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 22 अगस्त को सभी पंचायतें पूर्ण रूप से भाग लें और अभियान को सफल बनाना सुनिश्चित करें। पंचायतें अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर फोकस करें और पौधरोपण के फोटो संबंधित पोर्टल पर अपलोड करना भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को संबंधित पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मनरेगा, सीएससी, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आंगनवाड़ी भवन निर्माण, स्वयं सहायता समूह इत्यादि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास यशपाल, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज, जिला के सभी विकास खंड अधिकारी, जिला योजना अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed