फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   order,admission

नहीं मिली अधिसूचना, दाखिले पर असमंजस में कॉलेज

Tue, 14 Jul 2020 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
order,admission
बिलासपुर कॉलेज में एडमिशन की तैयारी में जुटा कॉलेज स्टाफ। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। बिलासपुर कॉलेज में विभाग की अधिसूचना न मिलने के कारण सोमवार को प्रथम वर्ष के दाखिले शुरू नहीं हो सके हैं। इससे छात्रों के दाखिले को लेकर कॉलेज प्रबंधन असमंजस की स्थिति में दिखाई दिए। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि उन्होंने छात्रों के दाखिले करने की तैयारी पूरी कर ली है। वहीं जैसे ही उन्हें इसकी अधिसूचना प्राप्त होगी वो दाखिला शुरू कर देंगे। दूसरी तरफ 11वीं कक्षा में जिला भर के अधिकतर बच्चों ने दाखिला ले लिया है।
विज्ञापन

बिलासपुर कॉलेज प्राचार्य रामकृष्ण ने बताया कि हालांकि विभाग ने कॉलेज में दाखिलों की घोषणा कर दी है। लेकिन अभी तक उन्हें अधिसूचना न मिलने के कारण उन्होंने कॉलेज प्रथम वर्ष के दाखिले सोमवार को शुरू नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

कहा कि जैसे ही उन्हें विभाग की अधिसूचना प्राप्त होगी वो दाखिले शुरू कर देंगे। बताया कि कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों के दाखिलों के लिए अपनी तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं अधिसूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह से दाखिले शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बिलासपुर नवनियुक्त उपनिदेशक (उच्च शिक्षा) मोहिंद्र कुमार ने बताया कि स्कूलों में दाखिलों की अंतिम तिथि 10 थी। वहीं विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार आगे की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। बताया कि अगर जिला में किसी विद्यार्थी ने स्कूल में दाखिला नहीं लिया हो तो इसकी तिथि बढ़ा दी गई है। अगर किसी विद्यार्थी को किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो वो विभाग के किसी भी अधिकारी से संपर्क कर सकता है।

उन्होंने बताया कि कोरोनाकाल के पहले चरण में जिला बिलासपुर के 15 हजार विद्यार्थी ऑनलाईन पढ़ाई से जुड़े हुए थे। इसके तहत 12 हजार से ज्यादा बच्चों की ओर से ऑनलाईन पढ़ाई का बेहतर रिस्पांस मिला है। अब कोरोना काल में ही ऑनलाईन स्टडी की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके लिए निदेशालय की ओर से आदेश जारी हुए हैं कि स्कूल खोलने के आगामी आदेशों तक बच्चों की पढ़ाई ऑनलाईन ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed