फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   opration of four farmer leader suscess ful

तेजेंद्र समेत घायल चारों किसान नेताओं के आपरेशन हुए सफल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
opration of four farmer leader suscess ful
बिलासपुर (रामपुर)। तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह विर्क के साथ उनके तीन और साथी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका उपचार रुद्रपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। सोमवार की शाम चिकित्सकों ने तीनों किसानों के पैरों के ऑपरेशन किए हैं। जबकि गंभीर घायल राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के अस्पताल में उपचारत हैं।
विज्ञापन

तराई किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बलविंदर सिंह ने बताया कि लखीमपुर खीरी में जब उनके संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह विर्क के ऊपर कार चालक ने जानलेवा हमला किया था तो उनके साथ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौकोनी भुकसौरा निवासी मंत्री मलवई, ग्राम इंदरपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरजीत सिंह कोटिया, उत्तराखंड के कस्बा दिनेशपुर निवासी हरपाल सिंह चीमा भी साथ में थे। हादसे के दौरान चारों लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। सभी घायलों को रविवार की रात में ही रुद्रपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से तेजेंद्र सिंह विर्क को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल को रेफर कर दिया गया था, जबकि अन्य तीनों लोगों का रुद्रपुर के ही एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सोमवार की शाम तीनों युवकों के पैरों में आई गंभीर चोटों के ऑपरेशन किए गए हैं और उनके पैरों में राड डाल दी गई हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत चारों लोग अब कुछ स्वस्थ हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोष शर्मा ने भी रुद्रपुर के अस्पताल पहुंचकर तीनों घायलों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed