फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   opd srarts today in aims bilaspur

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्रबिंदु बनेगा कोठीपुरा एम्स

Sat, 04 Dec 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
opd srarts today in aims bilaspur
बिलासपुर एम्स में होने वाले ओपीडी के उदघाटन समारोह के लिए बने पंडाल का निरीक्षण करते मंत्री राजे? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में अभी तक सब जिलों से पिछड़ने वाला जिला बिलासपुर अब प्रदेश भर के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्रबिंदु बनने जा रहा है। इससे पहले बिलासपुर में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल थीं। इसके चलते लोगों को इलाज करवाने के लिए आईजीएमसी और पीजीआई का रुख करना पड़ता था। लेकिन अब बिलासपुर के कोठीपुरा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान शुरू होने से जिले समेत प्रदेश भर के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लोगों को अब इलाज करवाने के लिए बाहरी राज्यों का भी रुख नहीं करना पड़ेगा। बिलासपुर में एम्स शुरू होने से जहां अब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, वहीं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। केमिस्टों से लेकर ढाबा और छोटी मोटी दुकानें चलाने वालों तक की आर्थिकी मजबूत होगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि एम्स का शिलान्यास होने के बाद एम्स के आसपास एक से पांच किलोमीटर तक जमीन के दाम 40 से 60 गुना तक बढ़े हैं। जिस जमीन की कीमत 20 से 25 हजार रुपये प्रति विस्वा थी, उसके आज के समय में 12 से 15 लाख रुपये दाम हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि एम्स की ओपीडी का शुभारंभ करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सहित खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। भाजपा ने इस संदर्भ को लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं। वहीं आयुष भवन के बाहर लगाए गए मंच को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसके अलावा खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी, स्वास्थ्य निदेशक, उपायुक्त पंकज राय, एसपी बिलासपुर साजु राम राणा देर शाम तक कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed