फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   online,teaching poor student

सरकारी स्कूल में पढ़कर सीए बने जोगिंदर ने गरीब बच्चों के लिए शुरू की मुहिम

Wed, 29 Apr 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
online,teaching poor student
बिलासपुर। हिमाचल के बिलासपुर जिला के एक युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट जोगिंदर सिंह ने जरूरतमंद और गरीब बच्चों को लॉक डाउन में पढ़ाने के लिए सराहनीय पहल की है। कोरोना वॉरियर्स से प्रेरणा लेकर इस युवा ने सीए 11वीं और 12वीं कक्षा के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों को निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग देने का निर्णय लिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से इस युवा ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वह ऑनलाइन उनके साथ जुड़कर लॉक डाउन के दौरान पढ़ाई करें। जोगिंदर ने कहा कि विद्यार्थियों के पास यदि किताबें नहीं है तो भी उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसे विद्यार्थियों को किताबें भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। जोगिंदर का कहना है कि उन्होंने इसके लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा फेसबुक पेज के माध्यम से भी विद्यार्थियों से अपील की है कि वह उनके साथ जुड़कर लॉक डाउन के दौरान पढ़ाई करें। जोगिंदर का कहना है कि यह कक्षाएं निशुल्क ऑनलाइन चलाई जाएंगी। बताया कि पहली मई से यह कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। जोगिंदर ने बताया कि विद्यार्थियों के साथ ही उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वह बच्चों को ग्रुप ज्वाइन के लिए प्रोत्साहित करें। ताकि लॉक डाउन में उनकी पढ़ाई प्रभावित ना हो।
विज्ञापन

इस निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग में 11वीं और 12वीं कक्षा के दो विषयों अकाउंटेंसी और बिजनेस स्टडी पढ़ाया जाएगा। आपको बता दें कि जिला बिलासपुर की ननावां पंचायत के रहने वाले जोगिंदर सिंह ने पिछले साल ही सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह ग्रामीण परिवेश से आते हैं। आर्थिक तंगी के दौर में वह बिना महंगी कोचिंग के सीए बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंदर ने वाणिज्य संकाय में 12वीं कक्षा तक पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डैहर से पूरी की है। जिसके चलते वह गरीब और जरूरतमंद बच्चों को पेश आने वाली परेशानियों से भलीभांति परिचित हैं। जोगिंदर ने अपील की है कि व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए विद्यार्थी और उनके अभिभावक मोबाइल नंबर 8591066642 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed