फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   online,children,study

सूबे के आंगनबाड़ी केंद्रों के नन्हें मुन्ने भी करेंगे ऑनलाईन पढ़ाई

Thu, 16 Jul 2020 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
online,children,study
बिलासपुर। सूबे के आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत नन्हें-मुन्ने बच्चे अब ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे। इसके लिए निदेशालय से एक लिंक सुपरवाइजरों के व्हाट्स एप ग्रुप में डाला जाएगा, जहां से आगे आंगनबाड़ी वर्कर के ग्रुप में शेयर होगा। इसके बाद यह स्टडी मैटेरियल बच्चों के अभिभावकों तक पहुंचेगा। इस लिंक में बच्चों के बौद्धिक और शारीरिक विकास के लिए अलग-अलग श्रेणी के साथ वीडियो उपलब्ध होंगे। जिनके जरिए अभिभावक अपने नन्हें-मुन्नों को पढ़ाई के साथ -साथ खेलों का भी अभ्यास करवा सकेंगे।
विज्ञापन

इस बाबत निदेशालय से सभी जिलों को आदेश जारी हो चुके हैं। लॉकडाउन की वजह से प्रदेश के 18 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्र बंद चल रहे हैं। अकेले बिलासपुर जिला में ही 1111 आंगनबाड़ी केंद्र कार्यरत हैं। इन केंद्रों में कार्यरत वर्कर और सहायिकाएं हर माह की पहली तारीख को पोषाहार बच्चों को घर पहुंचा रहे हैं। अभिभावक भी आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर पोषाहार प्राप्त कर रहे हैं। लेकिन, बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

इस बाबत निदेशालय की ओर से निर्णय लिया गया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को घर पर ही पढ़ाया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया का सहारा लिया जाएगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर बिलासपुर नीलम टाडू ने बताया कि निदेशालय की ओर से निर्देश आए हैं। जिसके तहत सुपरवाइजरों को व्हाट्स एप के जरिए लिंक भेजा जाएगा और सुपरवाइजर आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत कार्यकर्ताओं के ग्रुप में शेयर करेंगे। यहां से आगे अभिभावकों को लिंक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की जबावदेही तय की गई है। उन्होंने बताया कि अभी बच्चों के लिए एक्टिविटी बुक्स आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि हर माह की पहली तारीख को केंद्रों के जरिए नन्हें- मुन्नों को घर पोषाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिसमें तय शेड्यूल के तहत सूखा राशन मसलन दलिया, बिस्कुट, चावल, काले चने इत्यादि शामिल है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर सदर ब्लॉक में नयनादेवी भी शामिल है। इस ब्लॉक के लिए एससी कंपोनेंट के तहत भवन निर्माण के लिए सात लाख का बजट उपलब्ध है।
हफ्ते में दो दिन खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र
लॉकडाउन से अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के बाद राज्य में कार्यरत सभी आंगनबाड़ी केंद्र अब हफ्ते में दो दिन खुलेंगे। इसके लिए निदेशालय से सभी जिलों को आदेश जारी हो चुके हैं। इसके तहत सोमवार और वीरवार को आंगनबाड़ी केंद्र खुला करेंगे और कार्यकर्ताओं को केंद्रों की साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। साथ ही पोषाहार सहित अन्य रिकार्ड व्यवस्थित करना होगा।

जन -जन तक पहुंचाएंगे जागरूकता संदेश
बाल विकास अधिकारी बिलासपुर सदर नीलम टाडू ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में हर माह किसी न किसी थीम पर आधारित चार्ट लगाए जाएंगे जिसके जरिए संबंधित थीम पर आधारित जागरूकता संदेश जन जन तक पहुंचेगा। साथ ही जिन केंद्रों में खाली स्थान हैं, उनके परिसर में पौध रोपण भी किए जाएंगे। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जवाबदेही तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed