फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Onion paneer ready for farmers at Krishi Vigyan Kendra

Bilaspur News: कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों के लिए प्याज की पनीरी तैयार

Sun, 30 Jul 2023 04:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 04:39 PM IST
विज्ञापन
Onion paneer ready for farmers at Krishi Vigyan Kendra
-15 से 20 अगस्त तक खेतों में रोपाई कर सकते हैं किसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं में किसानों के लिए खरीफ के प्याज की पनीरी तैयार की गई है। किसान इसको अपने खेतों में लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। विज्ञान केंद्र में किसानों के लिए एएफडीआर किस्म की पनीरी तैयार की गई है।

इस किस्म की एक किलोग्राम पनीरी से किसान 60-70 किलोग्राम हरे प्याज का उत्पादन कर सकते हैं। किसान विज्ञान केंद्र बरठीं से दो सौ रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से इसे ले सकते हैं। इस प्याज की पनीरी को 15 से 20 अगस्त तक खेतों में लगाया जा सकता है। इसकी फसल 80-90 दिनों में तैयार हो जाती है। किसान इस प्याज की पनीरी को लगाकर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकते हैं। इसके लिए किसान 15 अगस्त तक अपने खेतों को अच्छे से हल चला कर खेत में गली सड़ी गोबर की खाद मिला लें। इसके बाद अनुमोदित मात्रा में एनपीके और यूरिया मिलाएं। खेत में पानी की निकासी का उचित प्रबंध करें, क्योंकि खेतों में पानी के ठहराव से बीमारियां पनप सकती हैं और फसल खराब हो सकती है। इसके बाद खेत में प्याज की पनीरी की रोपाई करें। इसमें लाइन से लाइन की दूरी आधे फीट और पौधे से पौधे की दूरी 10 सेंटीमीटर रखे। खेत में खरपतवार को पनपने न दें। इसमें जब फसल डेढ़ महीने की हो जाती है, तो इसमें पत्तों में दाग पड़ने की समस्या आती है। इसके बचाव के लिए रिडोमिल 2.5 ग्राम प्रति लीटर के हिसाब से छिड़काव करें। कृषि विज्ञान केंद्र में यह पनीरी अब तैयार है। किसान शीघ्र इसको ले जाकर नमी रहित जगह में रखें और 15 अगस्त के बाद खेत में लगाएं। कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं में सब्जी विभाग की वैज्ञानिक डॉ. मनप्रीत ने बताया की किसानों के लिए प्याज की पनीरी उपलब्ध है। किसान एक दो दिन में यहां से पनीरी ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed