फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   On Ashtami, 25,000 devotees offered prayers to Goddess Naina Devi.

Bilaspur News: अष्टमी पर 25 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां नयना देवी के दर्शन

Tue, 20 Oct 2026 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
On Ashtami, 25,000 devotees offered prayers to Goddess Naina Devi.
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Archive
नवरात्र मेले में सुबह से ही मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात, यातायात व्यवस्था पर भी नजर

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी मंदिर में सोमवार को अष्टमी के अवसर पर करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेका। नवरात्र के आठवें दिन सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। दिनभर श्रद्धालु कतारों में लगकर मां के दर्शन करते रहे और सुख-समृद्धि की कामना की। अष्टमी के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया।
नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में पुलिस जवान तैनात हैं। वहीं, श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन


नवरात्र मेले में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध

श्री नयना देवी जी में नवरात्र मेले के दौरान 11 से 20 अक्तूबर तक टोबा से मंदिर तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। इस मार्ग पर केवल बसों और टैक्सियों को चलने की अनुमति है। गरामोड़ और ग्वालथाई से ट्रक, टेंपो और ट्रैक्टर में सवारियां लाने पर भी प्रतिबंध है। ऐसे वाहनों में आने वाले श्रद्धालुओं को आगे जाने के लिए बस या टैक्सी का इस्तेमाल कर रहे हैं। मेला क्षेत्र में लाउडस्पीकर, ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजे बजाने पर भी रोक है। वहीं, पुलिस थाना कोट कहलूर के अधिकार क्षेत्र में 11 से 20 अक्तूबर तक हथियार और गोला-बारूद लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed