{"_id":"6aca22ff239798a27e0ed067","slug":"nss-camp-concludes-at-talyana-school-26-volunteers-receive-certificates-bilaspur-news-c-92-1-bpr1004-169591-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तल्याणा स्कूल में एनएसएस शिविर संपन्न, 26 स्वयंसेवियों को मिले प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तल्याणा स्कूल में एनएसएस शिविर संपन्न, 26 स्वयंसेवियों को मिले प्रमाणपत्र
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और नशामुक्ति रैली के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तल्याणा में एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर शनिवार को संपन्न हुआ। तीन से नौ अक्तूबर तक आयोजित इस शिविर में 26 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पवन ठाकुर की देखरेख में आयोजित शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और नशामुक्ति सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर जागरूकता गतिविधियां चलाईं।
समापन समारोह में विद्यालय की उपप्रधानाचार्या सुनीता शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने शिविर में भाग लेने वाले सभी 26 स्वयंसेवियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवियों की ओर से किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में राष्ट्र सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के गुण विकसित करती है। एनएसएस का मूल मंत्र मैं नहीं, आप की भावना से कार्य करना है, जो युवाओं को समाज के प्रति जिम्मेदार बनाता है। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके अलावा पौधरोपण, नशा मुक्ति जागरूकता रैली और जल संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा के महत्व का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी पवन ठाकुर ने सात दिवसीय शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।