फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   nomination

घुमारवीं में पहले दिन 9 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

Thu, 24 Dec 2020 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
nomination
भगेड़ (बिलासपुर)। सात सदस्यों वाली घुमारवीं नगर परिषद के चुनाव नामांकन के पहले दिन कुल 9 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित बड्डू वार्ड नंबर 1 से उर्मिला देवी ने भाजपा समर्थित और स्मृति ने नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड नंबर 2 इंदिरा (अनारक्षित) से निवर्तमान अध्यक्ष राकेश चोपड़ा ने नामांकन दाखिल किया गया। वार्ड नंबर 3 आंबेडकर (महिला) से निवर्तमान अध्यक्ष राकेश चोपड़ा की पुत्री निशा चोपड़ा ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

वहीं वार्ड नंबर 4 कल्याणा (महिला आरक्षित) से निवर्तमान उपाध्यक्ष रीता सहगल तथा कंचना देवी ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 5 बजोहा (अनारक्षित) से अश्वनी रतवान जबकि वार्ड नंबर 6 टिकरी अनारक्षित से रामस्वरूप, श्याम लाल और वार्ड नंबर 7 दकड़ी अनुसूचित जाति आरक्षित से अमित कुमार ने नामांकन दाखिल किया। गौरतलब है कि उपरोक्त 9 प्रत्याशियों में राकेश चोपड़ा, अश्वनी रतवान, कंचना देवी, अमित कुमार, उर्मिला देवी जहां भाजपा समर्थित उम्मीदवार के तौर पर चुनाव समर में उतर रहे हैं। वहीं रामस्वरूप कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। रीता सहगल, श्याम लाल कांग्रेस में रहते हुए भी कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में नहीं उतर रहे।
विज्ञापन

उधर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी न होने के बावजूद राकेश चोपड़ा की पुत्री निशा चोपड़ा चुनावी समर में उतरी हैं। अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित होने के चलते वार्ड नंबर 1 बड्डू, वार्ड नंबर 3 आंबेडकर, वार्ड नंबर 4 कल्याणा महिलाओं के लिए आरक्षित होने के चलते तथा अन्य किसी वार्ड से किसी महिला प्रत्याशी के चुनाव में न उतरने के चलते अगला अध्यक्ष इन्हीं तीन वार्ड से होना तय है। हालांकि अभी दोनों दलों द्वारा अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। परंतु सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी द्वारा वार्ड नंबर 1 से लक्ष्मी देवी, वार्ड नंबर 2 से कपिल शर्मा, वार्ड नंबर 3 से गीता महाजन, वार्ड नंबर 5 से प्रेमलाल खाची, वार्ड नंबर 6 से रामस्वरूप, वार्ड नंबर 7 से राकेश कुमार का दांव खेलना तय माना जा रहा है। वहीं भाजपा द्वारा संभावित प्रत्याशियों के द्वार पर वार्ड नंबर 1 से उर्मिला देवी, वार्ड नंबर 2 से राकेश चोपड़ा, वार्ड नंबर 3 से निधि, वार्ड नंबर 4 से कंचना, वार्ड नंबर 5 से अश्वनी रतवान, वार्ड नंबर 6 से गगन मेहता, वार्ड नंबर 7 से अमित कुमार का चुनावी समर में उतरना लगभग तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर दो से निवर्तमान अध्यक्ष राकेश चोपड़ा की पुत्री निशा चोपड़ा के चुनावी समर में उतरने के उपरांत यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि उनके इस फैसले के उपरांत भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर सुरेश शर्मा को वार्ड नंबर 2 से नामांकित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed