फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   no traffic lights in chandigargh manali nh people facing problen

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैरी से लेकर बिलासपुर तक ट्रैफिक लाईट बंद

Tue, 28 Dec 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
no traffic lights in chandigargh manali nh people facing problen
बिलासपुर। जिला बिलासपुर में चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैरी से लेकर बिलासपुर तक ट्रैफिक लाइटें बंद पड़ी हैं। इस कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। बस अड्डा, कॉलेज, घागस और बैरी चौक पर काफी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। इस कारण इन चौकों पर ट्रैफिक लाइट के साथ जेबरा क्रासिंग की व्यवस्था होना जरूरी है।
विज्ञापन

जिले में काफी व्यस्त चौकों पर रोजाना लोगों का आना-जाना लगा रहता है। पैदल लोगों के साथ वाहन चालकों को प्रतिदिन ट्रैफिक के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक ज्यादा बढ़ने के कारण हादसे होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

सुबह और शाम के समय स्कूल, कॉलेजों तथा विभिन्न कार्यालयों में काम करने वाले लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस व्यवस्था के सुधार के लिए लगाई ट्रैफिक लाइट तीन साल से काम नहीं कर रही है। ट्रैफिक लाइट शोपीस बनकर रह गई हैं, लेकिन प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा। इन लाइटों को लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लाखों रुपये खर्च किए हैं। लेकिन कुछ माह बाद ही यह लाइटें काम करना बंद हो गई थीं और बंद होने के बाद इनकी सुध लेना किसी ने उचित नहीं समझा। कुछ माह लाइटें जलने पर लोगों को ग्रीन व रेड लाइट के इशारों पर चलने की आदत भी हो गई थी। लेकिन अब चौक पर कर्मचारी हाथों के इशारों पर वाहनों को रोकते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई चौक में सड़क पार करना मुश्किल
बिलासपुर आईटीआई चौक पर तीखा मोड़ होने के कारण सड़क पार करना खतरे से खाली नहीं हैं। वाहन भी तेज गति से वहां से गुजरते हैं। इस कारण उस स्थान पर जेबरा क्रासिंग के साथ स्पीड ब्रेकर की काफी आवश्यकता है।
बामटा चौक पर हो चुके हैं कई हादसे
बिलासपुर के बामटा चौक पर कई हादसे हो चुके हैं। इस कारण अब प्रशासन द्वारा उस स्थान पर चौराहे का निर्माण किया जा रहा है। इस कारण उस स्थान पर अब हादसों का खतरा कम हो जाएगा।

इन स्थानों पर बंद पड़ी हैं ट्रैफिक लाइटें
1. बस अड्डा चौक
2. कॉलेज चौक
3. घागस चौक
यहां नहीं हैं ट्रैफिक लाइट
आईटीआई चौक, बैरी चौक, बरमाणा चौक और सलापड़ पुल
जल्द किया जाएगा निरीक्षण : डीएसपी
डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि राजमार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ट्रैफिक, रेड लाइट और ग्रीन सिग्नल का समय निर्धारित करवाएंगे। पहले जब लाइटें लगी थीं तो समय की समस्या हुई थी जिससे कॉलेज चौक में जाम की समस्या बनती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed