{"_id":"682f27cc06101a8a7a0e1633","slug":"no-trace-of-the-youths-who-drowned-in-sutlej-river-even-on-the-fourth-day-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-137572-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सतलुज नदी में बहे युवकों का चौथे दिन भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सतलुज नदी में बहे युवकों का चौथे दिन भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
एनटीपीसी पावर हाउस का पानी भी रोका गया, नहीं मिली सफलता
सोमवार शाम को उत्तराखंड और नेपाल के दो युवक नहाते हुए बह गए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सतलुज नदी में बहे उत्तराखंड और नेपाल के दो युवकों का चौथे दिन भी कोई पता नहीं चल सका। पुलिस और बीबीएमबी के गोताखोर नदी के हर हिस्से में तलाश कर रहे हैं।
इस सिलसिले में एनटीपीसी ने पावर हाउस का पानी रोका भी था ताकि पानी में भी युवकों का पता लग सके, लेकिन फिर भी दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है। घटना सोमवार शाम को हुई थी। दोनों युवक अपने अन्य साथियों के साथ नदी में नहाने उतरे थे। इसी दौरान नदी की तेज लहरों में बह गए। बताया जा रहा है कि मिलन बुद्धा निवासी देहरादून उत्तराखंड और सुशील खत्री निवासी जिला रुकुम नेपाल हाल ही में काम के सिलसिले में हरनोड़ा आए थे। बताते चलें कि बीते एक हफ्ता पहले भी इस तरह की घटना घटी ही थी। तब दो बच्चे नदी के बीच फंस गए थे, उन्हें स्थानीय लोगों ने बचा लिया था। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और बच्चों और युवाओं को सतलुज जैसी गहरी नदियों में नहाने से रोकें। उधर, डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि खोज अभियान जारी है।