फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   no entry without covid report

बिना कोरोना रिपोर्ट पंचायत में नहीं मिलेगा प्रवेश

Sun, 25 Apr 2021 11:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
no entry without covid report
घुमारवीं (बिलासपुर)। दकड़ी पंचायत ने फरमान जारी किया है कि अब कोरोना रिपोर्ट के बिना पंचायत में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

विकास खंड घुमारवीं की नवगठित पंचायत दकड़ी की बैठक प्रधान मस्तराम राणा की अध्यक्षता में हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायत में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों और फेरी वालों को पंचायत में प्रवेश करने से पहले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी। मस्तराम राणा ने कहा कि पुलिस की ओर से जारी किया गया अनुमति पत्र भी फेरी लगाने वाले के पास होना अनिवार्य है। यदि कोई फेरीवाला इसकी अवहेलना करता है तो दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कहा कि पंचायत के लोग घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें और उचित दूरी का पालन करें। शादी समारोह में 50 व्यक्तियों से ज्यादा को न बुलाएं और सरकारी आदेशों की पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed