फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nine Panchayats of the district honored for cleanliness

Bilaspur News: जिले की नौ पंचायतों को स्वच्छता के लिए किया सम्मानित

Tue, 19 Sep 2023 07:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 07:14 PM IST
विज्ञापन
Nine Panchayats of the district honored for cleanliness
- एडीसी ने पंचायतों के बेहतर कार्य करने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति का मूल्यांकन करने के लिए ग्रामीण सर्वेक्षण (एसएसजी) के तहत बेहतर कार्य करने वाली जिले की नौ पंचायतों को प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त एवं परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण डॉ. निधि पटेल ने बचत भवन में इन पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से ग्रामीण सर्वेक्षण 2023 के तहत पंचायतों का विभिन्न मापदंडों पर मूल्यांकित किया गया था। सर्वेक्षण के तहत संबंधित गतिविधियों और कार्य के लिए मानदंडों के आधार पर स्वच्छता में उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अंक प्रदान किए गए। 2,000 से 5,000 की जनसंख्या वाली पंचायतों में घुमारवीं की हरलोग और पट्टा, झंडूता की बलोह, सदर खंड की हरनोड़ा और श्री नयना देवी की कुटेहला पंचायत को सम्मानित किया गया। 2,000 से कम जनसंख्या में झंडूता खंड की बाला और बेरी मियां, श्री नयना देवी की टोबा संगवाणा और सदर खंड की कोठीपुरा पंचायत को सम्मानित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने पंचायत प्रधानों को सम्मानित करते हुए कहा कि जो मॉडल इन पंचायतों ने प्रस्तुत किए हैं, अन्य पंचायतों को भी स्वच्छता के क्षेत्र में ऐसे बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से पंचायत प्रधानों को 15वें वित्त आयोग के तहत रेट्रोफिटिंग और सोक पिट बनाने के लिए उत्साहित किया। साथ ही उन्हें स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अलावा थीम आधार पर अपनी पंचायत में बेहतरीन कार्य जैसे चाइल्ड फ्रेंडली, कैच दी रेन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने के लिए भी उत्साहित किया गया। इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण बिलासपुर के अधीक्षक अमर सिंह, सुनील कुमार, जिला समन्वयक रतन लाल और लेखराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed