{"_id":"68c2c8179d8a72476c0a11d8","slug":"niharika-of-bandla-school-tops-the-speech-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-144126-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भाषण प्रतियोगिता में बंदला स्कूल की निहारिका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भाषण प्रतियोगिता में बंदला स्कूल की निहारिका अव्वल
Thu, 11 Sep 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
भाषा एवं संस्कृति विभाग बिलासपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सम्मानित करते हु
निबंध लेखन, भाषण और प्रश्नोत्तरी स्पर्धा का किया आयोजन
प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से 80 विद्यार्थियों ने लिया भाग
भाषा एवं संस्कृति विभाग बिलासपुर ने मनाया राजभाषा पखवाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाषा एवं संस्कृति विभाग कार्यालय बिलासपुर में बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर में राजभाषा पखवाड़ा मनाया गया। इसके तहत विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की भाषण, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया गया। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला की निहारिका पहले, छात्र पाठशाला के मोहम्मद आकिब दूसरे और सरस्वती विद्या मंदिर कन्या पाठशाला बिलासपुर की अंशिका तीसरे स्थान पर रही। निबंध लेखन प्रतियोगिता में गेहड़वीं स्कूल की शिवांशी शर्मा पहले, टैगोर पब्लिक स्कूल देलग की कनन दूसरे और ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर की
पूजिता शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कन्या पाठशाला बिलासपुर की पूर्णिमा शर्मा पहले, ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर की प्रांशी दूसरे और कोठीपुरा स्कूल की जगनप्रीत कौर व गेहड़वीं स्कूल की कायनात संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में सेवानिवृत प्रधानाचार्य एवं साहित्यकार जीत राम सुमन, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं साहित्यकार अमरनाथ धीमान, साहित्यकार अरुण डोगरा, सेवानिवृत्त हिंदी प्रवक्ता एवं लेखिका शीला सिंह, बिलासपुर कॉलेज के हिंदी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. हेमा देवी ठाकुर शामिल रहे। जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल एवं निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र दिए और सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को भी प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि हमारे आसपास विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता और रुचि का स्तर बढ़ता जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य न केवल हिंदी भाषा को बढ़ावा देना है, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर आत्मविश्वास और मंच पर बोलने की कला को भी प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर सुमन चड्ढा, नरेंद्र शर्मा, श्याम लाल शर्मा, सेवानिवृत खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा, रजनी शर्मा आदि उपस्थित रहे।