फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   nidhi das will participate in pre national shooting championship

निधि दास शूटिंग में प्री-नेशनल के लिए चयनित

Sun, 21 Feb 2021 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
nidhi das will participate in pre national shooting championship
राज्यस्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के दौरान ​अन्य प्रतिभागियों के साथ निधि। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। बिलासपुर की निधि शर्मा प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला और राज्य स्तर पर चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल की है। निधि दास ने 10 मीटर एयर पिस्टल और प्वाइंट 22 पीप साइट में भाग लिया। एयर पिस्टल 10 मीटर इवेंट में क्वालीफाई करके फ्री नेशनल के लिए चयनित हुई हैं। इसका श्रेय निधि ने एसपी दिवाकर शर्मा को दिया है। कहा कि एसपी ने उसकी प्रतिभा को पहचाना और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

निधि ने जिला स्तरीय 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत जीता। वहीं 10 मीटर पीप साइट में स्वर्ण जीता। प्वाइंट 22 स्टैंडर्ड पिस्टल टीम इवेंट में नीना और वरुण के साथ मिलकर स्वर्ण और प्वाइंट 22 ओपन साइट में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके बाद निधि का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ, जो नाहन में 13 से 6 फरवरी तक हुई। वहां निधि का चयन प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। निधि ने बताया कि शूटिंग में उसे स्कूल टाइम से ही रुचि थी। कहा कि पिस्टल में बहुत प्रेक्टिस और होल्डिंग की जरूरत होती है। अब इच्छा है कि नेशनल प्रतियोगिता में भी भाग लूं।
विज्ञापन

2019 में चंबा में हुई स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में प्वाइंट 22 राइफल में निधि ने स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed