{"_id":"601c29488ebc3e27ea6976ba","slug":"newly-appointed-chairman-of-talai-nagar-panchayat-bilaspur-news-sml3598544108","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत तलाई नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को झंडूता के एसडीएम ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत तलाई नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को झंडूता के एसडीएम ने दिलाई शपथ
विज्ञापन
नगर पंचायत तलाई के नवनियुक्त अध्यक्षा बंदना कुमारी तथा उपाध्यक्ष नंदलाल को पद तथा गोपनीयत की कस?
- फोटो : BILASPUR
शाहतलाई(बिलासपुर)। नगर पंचायत तलाई की नवनियुक्त अध्यक्ष वंदना कुमारी और उपाध्यक्ष नंद लाल को वीरवार को झंडूता के एसडीएम विकास शर्मा ने पद और गोपनीयता शपथ दिलाई।
शपथ लेने के बाद अध्यक्ष वंदना कुमारी ने कहा कि उत्तरी भारत का प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ की धार्मिक नगरी को अब पर्यटक नगरी के तौर पर भी विकसित किया जाएगा।
बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को पहले से बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने को लेकर प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि तलाई बाजार के मुख्य चौक पर बने शौचालयों को स्वच्छ बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी और पार्किंग सुविधा, बस अड्डे के अलावा धार्मिक नगरी की साफ-सफाई व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। बिजली पानी की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के पार्षदों और नगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों के सहयोग से एक समान विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
नवनियुक्त अध्यक्ष वंदना कुमारी अपने अध्यक्ष पद को बाबा बालक नाथ जी का आशीर्वाद मानती हैं। इसके चलते उन्होंने कहा कि पूर्व उपाध्यक्ष और ससुर बृज लाल ने बाबा जी की धार्मिक नगरी के विकास कार्यों का जो बीड़ा उठाया है, उसे वे आगे ले जाने का प्रयास करेंगी।
वंदना कुमारी ने कहा कि उन्होंने अपने मन में ठाना है कि वे बाबा जी की तपोस्थली को पर्यटन की दृष्टि से उभारने का प्रयास रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद विजय कुमार शर्मा, पार्षद राजकुमार चौधरी, पार्षद सुनीता कुमारी, पूर्व उपाध्यक्ष वृज लाल, कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद शर्मा, विनोद कुमार ठाकुर उपस्थित रहे।