फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   new year fair in naina devi

वैष्णो देवी में भगदड़ के बाद श्री नयनादेवी मंदिर में बढ़ाई सुरक्षा

Sat, 01 Jan 2022 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
new year fair in naina devi
शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में नववर्ष मेला के दौरान माथा टेकने के लिए आए श्रद्धालुओं की लगी कतारे? - फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। जम्मू के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में मची भगदड़ के बाद शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर दिए गए हैं। नए साल के आगाज के साथ ही पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित देशभर से काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए नववर्ष मेलों के दौरान पहुंच रहे हैं। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने कहा कि शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में शांतिपूर्ण तरीके से नववर्ष मेले चले हुए हैं। कोई अनहोनी घटना न हो इसके लिए सभी 9 सेक्टरों में 300 पुलिस जवान, महिला पुलिस और होमगार्ड के कर्मी तैनात किए गए हैं जो कि हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। एसआर राणा ने बिलासपुर आने वाले व यहां से कुल्लू मनाली और धर्मशाला जाने वाले पर्यटकों से अपील की है कि ऐसी कोई घटना को अंजाम न दे, जिससे किसी अन्य व्यक्ति को परेशानी हो या फिर कानून की अवहेलना हो वरना सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed