फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nephew hits aunt with a glass bottle, breaks her head; she receives 26 stitches

Bilaspur News: भांजे ने कांच की बोतल मारकर मासी का फोड़ा सिर, 26 टांके लगे

Mon, 08 Jun 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 08 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Nephew hits aunt with a glass bottle, breaks her head; she receives 26 stitches
युवक पर शराब पीकर हमला करने का आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के तहत लेठवीं कस्बे में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने कथित रूप से अपनी ही मासी पर कांच की बोतल से हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला के सिर पर गहरा घाव हुआ है और चिकित्सकों को उसके सिर पर 26 टांके लगाने पड़े।
महिला के अनुसार सिर फटने और लहूलुहान होने के बावजूद आरोपी युवक नहीं रुका और उसने उसके साथ मारपीट जारी रखी। घटना के बाद घायल महिला ने भराड़ी थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लेठवीं कस्बे की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम उसका भांजा उसके घर आया हुआ था। महिला का आरोप है कि युवक ने शराब का सेवन किया हुआ था और घर पहुंचते ही उसका व्यवहार आक्रामक हो गया। प्रारंभ में उसने घर में गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। परिवार के लोगों ने उसे शांत करने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन




महिला ने बताया कि काफी देर तक समझाने के बावजूद युवक लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग करता रहा। इसी दौरान अचानक वह उग्र हो गया और उसने शिकायतकर्ता अपनी मासी के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला के अनुसार उसने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं रुका। आरोप है कि नशे की हालत में युवक ने पास पड़ी कांच की बोतल उठाकर उसके सिर पर दे मारी। बोतल लगते ही महिला के सिर से खून बहने लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बावजूद आरोपी ने मारपीट जारी रखी, जिससे महिला के शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। घायल महिला को उपचार के लिए भराड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके सिर पर 26 टांके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर नोटिस पर छोड़ा गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed