{"_id":"66659efc3d5768dacb08d3bf","slug":"nee-main-nachna-shyam-de-naal-aaj-main-nach-lane-de-people-danced-on-the-bhajan-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-118598-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नी मैं नचना श्याम दे नाल अज मेनू नच लेन दे... भजन पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नी मैं नचना श्याम दे नाल अज मेनू नच लेन दे... भजन पर झूमे लोग
विज्ञापन
-नगर के लोअर मेन मार्केट में भगवती जागरण आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर के लोअर मेन मार्केट में मां भगवती संकीर्तन मंडल के बैनर तले 19वें भगवती जागरण का आयोजन किया गया। प्रधान चंद्रशेखर हांडा ने बताया कि मां का भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र रहा।
वहीं, स्थानीय गायक अभिषेक सोनी और कैथल से आए गायक नीटू चंचल की गायकी ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भोर होने तक झूमते नजर आए। आसपास के लोगों ने अपने घरों की छतों से जागरण का आनंद लिया। शाम को 8 बजे मां श्री नयनादेवी जी, मां चिंतपूर्णी और मां ज्वाला जी से लाई गई पावन ज्योतियों को पंडित पुनीतानंद शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ जागरण स्थल पर प्रतिष्ठापित किया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान चाय, केसर युक्त खीर, फ्रूट चाट, आइसक्रीम का भंडारा भी लगाया गया। गायक अभिषेक सोनी ने गुरु वंदना, डुग्गी डुग्गी नदियां, तैनू कित्थे मैं बैठा वां, गुफा दे अंदर मां तेरा मंदर, दिल वाली पालकी च, कालेया कागा मिठ्ठा मिठात बोल, मेले जाना कालका दे, मां तेरे कुंडलू कुंडलू बाल, मेरी माता दिए तस्वीरे, ज्वाला माई, गिराने सब ही आएंगे, कोई जाए वृंदावन, सुनो सुनो रे ब्रज के लोकों, मैं गलिए गलिए रोई, नी मैं नचना श्याम दे नाल आदि भेंटें गाईं। वहीं, अमन त्रिवेदी ग्रुप के कलाकारों द्वारा निकाली गई सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नीटू चंचल ने मेरा तेरे बिना लगदा न जी, मैनू तेरी आदत पै गई, मां झंडे वालिए तेरे अगे फरियाद, नाम जपण दी आदत पा, सातों पैणां होइया कठियां आदि भेंट गाकर खूब समां बांधा। इस संध्या में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने भी मां के चरणों में हाजिरी लगाई। वहीं सुबह करीब 4 बजे ऊना से आए विजय द्विवेदी ने मां तारा रानी की कथा सुनाई। आरती के बाद जागरण संपूर्ण हुआ और सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर कुलदीप छाबड़ा, संजीव शारदा, अश्विनी चोपड़ा, अशोक चोपड़ा, मोहन सूरी, रजत सोनी, इंद्र मोहन, विकास टेसू आदि उपस्थित रहे।