{"_id":"667ab05f4d190ee43004259b","slug":"ncc-develops-a-sense-of-brotherhood-in-cadets-rakesh-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-119320-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी से कैडेट्स में विकसित होती है भाईचारे की भावना : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी से कैडेट्स में विकसित होती है भाईचारे की भावना : राकेश
विज्ञापन
- जेएनवी कोठीपुरा में एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
समारोह में स्कूल के उप प्रधानाचार्य राकेश कटोच ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने शिविर के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे कैडेट्स को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य युवाओं में चरित्र, भाईचारा, अनुशासन, एक धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहस की भावना और निस्वार्थ सेवा के आदर्श विकसित करना है। एनसीसी यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर डॉ. देबाशीष गुहा ने कहा कि ऐसे शिविर युवा कैडेट्स में अनुशासन, कर्तव्य, समय की पाबंदी, सुव्यवस्था, चतुराई, अधिकारियों के प्रति सम्मान और स्वयं के मूल्यों को विकसित करने के लिए आवश्यक है। शिविर में कैडेट्स को ड्रिल, डिजास्टर मैनेजमेंट, फर्स्ट एड, हेल्थ व हाइजीन, लीडरशिप स्किल, सोशल सर्विस एक्टिविटी इत्यादि की जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस, आर्मी फोर्स में भर्ती की जानकारी और साइबर सिक्योरिटी से भी अवगत कराया गया। इसके अलावा कैडेट्स की प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।