फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Navy soldier pleading to save the house from collapse

Bilaspur News: घर को ढहने से बचाने के लिए गुहार लगा रहा नौसेना का जवान

Tue, 26 Dec 2023 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Navy soldier pleading to save the house from collapse
- प्रशासन, पंचायत और पुलिस के पास शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी उपतहसील के तहत आने वाले वोणी ढल्याणी गांव का एक भारतीय नौसेना का जवान अपने घर को ढहने से बचाने के लिए लगातार प्रशासन, पंचायत और पुलिस से गुहार लगा रहा है, लेकिन उसकी गुहार को कोई नहीं सुन रहा है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं हो पाया है। युवक के मुताबिक अगर शीघ्र उसकी समस्या का हल न हो पाया तो उसका मकान आने वाली बरसात में पूरी तरह ढह सकता है।

भारतीय नौसेना में तैनात अजय कुमार ने बताया कि करीब तीन माह पहले बरसात के दौरान उसके घर के पास ढंगा गिर गया था। इस कारण उनकी पशुशाला को नुकसान हुआ था। क्षतिग्रस्त डंगे का मलबा पूरी तरह उनके रिहायशी मकान के नजदीक गिरा हुआ है। उस समय मलबे के कारण आंगन में रखा सरिया और अन्य घरेलू सामान दब गया था। अजय कुमार के मुताबिक तीन माह पहले डंगे के क्षतिग्रत हो जाने से उनका भारी नुकसान हुआ था। उस समय जो मलबा उनके घर के आंगन में गिरा है उस मलबे को आज तक मौके से नहीं उठाया गया है। मलबे की मिट्टी अभी तक पड़ी है। इस कारण उसके परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अजय कुमार के मुताबिक वह भारतीय नौसेना में कार्यरत है। घर पर उनकी मां अकेली रहती हैं। घर के पास भारी मात्रा में मलबा गिरा होने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। शिकायतकर्ता ने कहा कि जिस समय यह मलबा गिरा था उस समय पंचायत प्रतिनिधियों को मौके पर बुलाया गया था। सारी स्थिति से अवगत कराया गया था, लेकिन आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है। पंचायत प्रधान संदीप ने बताया कि मौके पर डंगे के निर्माण के लिए पैसा मंजूर हो गया है। जैसे ही डंगे का निर्माण कार्य शुरू होगा मलबा उठा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed