{"_id":"5f7f50df8ebc3e9ba81b0301","slug":"navratra-bilaspur-news-sml347701672","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्विन नवरात्रि में श्रद्धालुओं के लिए 22 घंटे खुला रहेगा श्री नयना देवी जी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्विन नवरात्रि में श्रद्धालुओं के लिए 22 घंटे खुला रहेगा श्री नयना देवी जी मंदिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी आश्विन नवरात्र मेलों की प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोविड-19 के छह माह में यह पहली बार है कि नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार खोले जा रहे हैं। वहीं मंदिर में पहुंचने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर को 22 घंटे दर्शनों के लिए खुला रखा जाएगा। रात को 12 से 2 बजे तक मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। वहीं कोविड को ध्यान में रखते हुए पहली बार मेलों के दौरान मंदिर में स्वास्थ्य विभाग से नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जा रही है। इस दौरान पुलिस और गृह रक्षक विभाग के करीब 500 जवान मंदिर में तैनात रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर से आश्विन नवरात्र शुरू हो रहे हैं। शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में इन दिनों देश-विदेश से अपनी मन्नत लेकर श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। वहीं कोविड-19 के कारण चैत्र और श्रावण मेलों में भी श्रद्धालु मां के दर्शन नहीं कर पाए हैं। जिस कारण इन नवरात्रों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसी के चलते मंदिर में कोविड नियमों के तहत बने एसओपी के अनुसार कार्य करने के लिए मंदिर और जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इसी को लेकर उपायुक्त ने मंदिर प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ विभाग को विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
श्री नयना देवी जी मंदिर न्यास अधिकारी हुसन चंद ने बताया कि एसओपी के चलते कोई भी श्रद्धालु मंदिर में गर्भ गुफा के दर्शन नहीं कर पाएगा। सामान्य दिनों में जो दर्शन करने की प्रक्रिया है, उसी के तहत नवरात्रों में भी दर्शन करवाए जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि श्रद्धालु 24 घंटों में से 22 घंटे मां के दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए इस बार नवरात्रों में विशेष तौर पर स्वास्थ्य विभाग से एक नोडल अधिकारी को नियुक्त किया जा रहा है। उनके अंडर पूरी मेडिकल टीम काम करेगी। इस दौरान पुलिस और गृह रक्षक विभाग के करीब 500 जवान मंदिर में तैनात रहेंगे। वहीं अगर नवरात्र के दौरान सरकार कोई अन्य एसओपी जारी करेगी तो उस पर भी काम किया जाएगा।