फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   navrater in naina devi temple

पंजाब के राज्यपाल समेत श्री नयनादेवी जी में 15 हजार ने टेका माथा

Mon, 04 Apr 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
navrater in naina devi temple
श्री नयनादेवी जी मंदिर में कतार में खड़े श्रद्धालु। - फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित समेत 15 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। दूसरे नवरात्र पर न्यास को 16.90 लाख नकदी, 36.900 ग्राम सोना, 2.300 किलो चांदी, यूरो 10, यूएसए का एक डॉलर, ऑस्ट्रेलिया के 50 डालर, कनाडा के 20 डालर और कुवैत का एक दीनार चढ़ावे के रूप में रूप में प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित माता श्री नयनादेवी जी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना की। उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय, मंदिर न्यास अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने जिला प्रशासन और मंदिर न्यास की तरफ से उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक एसआर राणा भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालीं। मंदिर न्यास श्री नयनादेवी जी की तरफ से उन्हें माता की चुनरी, फोटो भेंट की गई। मंदिर न्यास अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। मंदिर में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। नवरात्रों का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed