फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Navodaya Vidyalaya students put up exhibition in Bilaspur

Exhibition : बिलासपुर में नवोदय विद्यालयों ने विद्यार्थियों ने लगाई प्रदर्शनी

Fri, 23 Sep 2022 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya students put up exhibition in Bilaspur
जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में प्रदर्शनियों का निरीक्षण करता निर्णायक मंडल। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में दो दिवसीय विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी कार्यक्रम का शुभारंभ वीरवार को हुआ। इसमें खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. देवेंद्र सांख्यान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रदर्शनी में हमीरपुर, शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, चंबा, मंडी और कुल्लू के नवोदय स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल ने हरेक प्रदर्शनी का दौरा किया। प्रतिभागियों से उसके मॉडल के संबंध में बातचीत कर सवाल-जवाब भी किए। मुख्यातिथि ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए विभिन्न विषयों पर लाए गए मॉडल के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि सभी पर्यावरण के प्रति जागरूक रहना चाहिए। अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए, ताकि आगामी पीढ़ियों के लिए भी संसाधन सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन

डॉ. डीआर चौहान भी ने बच्चों को प्रोत्साहित कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। प्राचार्या दिव्या ज्योति ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यालय में समय-समय पर होने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो। इस अवसर पर अनिल शर्मा, शैल बाला, अनुराधना, अमित कुमार, शान खान, अमित कालिया, सुबोध मिश्रा, विनोद, सुशीला कुमारी, निधि शर्मा, अशोक कुमार और रोशन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed