{"_id":"68bd757b0b518585380baf0e","slug":"nand-nagraon-bridge-will-be-dedicated-to-the-public-soon-katwal-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-143866-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को शीघ्र समर्पित किया जाएगा नंद-नगरांव पुल : कटवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को शीघ्र समर्पित किया जाएगा नंद-नगरांव पुल : कटवाल
विज्ञापन
झंडूता के निर्माणाधीन पुल नंद-नगरांव के निरीक्षण पर पहुंचे विधायक जीतराम कटवाल। स्रोत: भाजपा
निर्माणाधीन पुल के निरीक्षण पर पहुंचे विधायक
अप्रोच रोड में गुणवत्ता का ध्यान रखने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल झंडूता के तहत पनौल-जेजवीं मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड पर निर्माणाधीन प्रदेश का सबसे बड़ा स्टील सस्पेंशन पुल नंद-नगरांव शीघ्र ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। लगभग 57 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल के दोनों छोर आपस में मिल चुके हैं। यह बात झंडूता विधायक जीतराम कटवाल ने कही।
झंडूता विधायक रविवार को निर्माण कर रही कंपनी के प्रबंध निदेशक के साथ पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पुल के साथ ही अप्रोच रोड के निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अप्रोच रोड का काम प्रगति पर है। कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। इसी विधानसभा क्षेत्र में देश के सबसे लंबे कैंटिलीवर स्पैन वाला बागछाल पुल पिछले साल बनकर तैयार हो चुका है। इसी कड़ी में नंद-नगरांव पुल का काम भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसके निर्माण में भी केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने डबल इंजन सरकार के सहयोग से इसके लिए बजट का प्रावधान करवाया था। यह पुल तकनीकी कौशल का अद्भुत नजारा है। इसके बनने से पिछड़ा कहे जाने वाले कोटधार क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर और अधिक निखरेगी। कोटधार से झंडूता की दूरी लगभग 20 किलोमीटर कम हो जाएगी। इतना ही नहीं, कांगड़ा व हमीरपुर से चंडीगढ़ की दूरी भी करीब 60 किलोमीटर सिमट जाएगी।