{"_id":"6419fac5856e1df54509aa04","slug":"nalwadi-fair-382-wrestlers-showed-wrestling-skills-bilaspur-news-c-19-1-95887-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलवाड़ी मेला : 382 पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलवाड़ी मेला : 382 पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेच
Wed, 22 Mar 2023 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में चल रही कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन 382 पहलवानों ने दमखम दिखाया। इस दौरान हिम बाला, हिम कुमार और बिलासपुर केसरी प्रतियोगिता के मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने मुख्यातिथि रहे।
कुश्ती प्रतियोगिता के तहत दूसरे दिन 192 कुश्तियां लड़ी गई, जिसमें लगभग 382 पहलवानों ने भाग लिया। कुश्ती आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि पुरुषों की 151, महिलाओं की दो, हिम कुमार की आठ, हिम बाला 11 और बिलासपुर केसरी की 19 कुश्तियां हुई। इस बार महिला पहलवानों में हिम बाला प्रतियोगिता भी करवाई गई। दूसरे दिन हिम बाला प्रतियोगिता में दूसरे जिलों की महिला पहलवानों ने भी भाग लिया।
बिलासपुर केसरी प्रतियोगिता के लिए भी पहलवानों ने दमखम दिखाया। मेले और कुश्ती प्रतियोगिता का समापन 23 मार्च को होगा। समापन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि पहलवानों को सम्मानित करेंगे। सामान्य कुश्ती बड़ी माली पुरुष वर्ग के विजेता को नकद राशि 1.1 लाख रुपये और गुर्ज, उप-विजेता को 75 हजार रुपये, तृतीय विजेता को 31 हजार रुपये, चतुर्थ विजेता को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
हिम कुमार के प्रथम विजेता को 51 हजार और गुर्ज, उप विजेता को 31 हजार, तृतीय विजेता को 21 हजार रुपये, चतुर्थ विजेता को 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। बिलासपुर केसरी के प्रथम विजेता को 21 हजार और गुर्ज, उपविजेता को 15 हजार, तृतीय विजेता को 11 हजार रुपये, चतुर्थ विजेता को नौ हजार रुपये रुपये दिए जाएंगे।
सामान्य कुश्ती (महिला वर्ग) में प्रथम विजेता को 51 हजार रुपये और गुर्ज, उप-विजेता को 37 हजार रुपये, तृतीय विजेता को 16 हजार रुपये, चतुर्थ विजेता को 13 हजार रुपये दिए जाएंगे। हिम बाला के प्रथम विजेता को नकद राशि 21 हजार और गुर्ज, उपविजेता को 15 हजार रुपये, तृतीय विजेता को 11 हजार रुपये और चतुर्थ विजेता को नौ हजार रुपये दिए जाएंगे।