{"_id":"632f3f67b3cabd49dc0c92c4","slug":"naina-devi-temple-bilaspur-news-sml422812186","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में श्री नयनादेवी शक्तिपीठ में ढाई घंटे बंद रहेंगे कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में श्री नयनादेवी शक्तिपीठ में ढाई घंटे बंद रहेंगे कपाट
विज्ञापन
नवरात्र के सजाया गया मां नयनादेवी जी का मंदिर। संवाद
- फोटो : BILASPUR
नवरात्र में श्री नयनादेवी शक्तिपीठ में ढाई घंटे बंद रहेंगे कपाट
- भव्य तरीके सजाया मां का दरबार, श्री नयना देवी से लेकर कौलांवालां टोबा तक नौ सेक्टरों में बांटा क्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। अश्विनी नवरात्रों को लेकर शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी को भव्य तरीके से सजाया गया है। नवरात्र 26 सितंबर से 5 अक्तूबर तक चलेंगे। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर प्रबंध किए हैं। इन नवरात्र में लाखों की संख्या में माता के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं और पावन पिंडी के दर्शन करते हैं।
नवरात्र के दौरान मंदिर केवल ढाई घंटे के लिए ही बंद किया जाएगा। मंदिर के कपाट रात को 12 बजे बंद कर रात 2:00 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे। इस दौरान चार पहर की आरतियां की जाएंगी। इसके अलावा मध्याह्न आरती के लिए दोपहर 12 से 12:30 बजे तक कपाट बंद रहेंगे। श्री नयना देवी से लेकर कौलावालां टोबा तक के क्षेत्र को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। इसके लिए 14 सेक्टर अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। छह मेला मजिस्ट्रेट भी लगाए जाएंगे। मंदिर में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के लिए 150 अतिरिक्त कर्मचारी रखे गए हैं।
अस्त्र-शस्त्र, लाउड स्पीकर, ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे, मालवाहक वाहनों और प्रसाद पर रहेगा प्रतिबंध
उपायुक्त पंकज राय ने अश्विन नवरात्र मेला के दौरान कानून व्यवस्था और मानव सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस थाना कोट कहलूर क्षेत्र में अस्त्र-शस्त्र, गोला बारूद, दूर से मार करने वाले हथियार और तेज धार हथियार पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। टोबा से श्री नयना देवी जी सड़क पर केवल बसों और छाटे वाहनों की आवाजाही ही रहेगी। बड़े मालवाहक वाहनों जैसे ट्रक, कैंटर और टेंपो के आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा। ट्रक, ट्रैक्टर और टेंपो आदि में आ रही सवारियों को हिमाचल की सीमा गरामोड़ा और ग्वालथाई (भाखड़ा) और टोबा से आगे आने पर प्रतिबंध रहेगा। इन स्थानों से श्रद्धालु केवल बसों और टैक्सियों में ही श्री नयना देवी जी जा सकेंगे। मेला परिसर श्री नयना देवी जी में लाउड स्पीकर, ढोल-नगाड़े और बैंड बाजे पर प्रतिबंध रहेगा। यदि किसी भी जानकारी या सूचना के संबंध में कोई संदेश प्रसारित करना हो तो वह कंट्रोल रूम से ही प्रसारित किया जाएगा। मेले के दौरान मंदिर परिसर में किसी भी प्रसाद के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
मंदिर न्यास के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने कहा कि अश्विनी नवरात्रों के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पूरी सुविधा दी जाएगी। उनको कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है।