{"_id":"5f5e588b8ebc3e4d6c5418d3","slug":"naina-devi-bilaspur-news-sml3449956184","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने किया नयना देवी मंदिर का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने किया नयना देवी मंदिर का दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। जिलाधीश ने श्री नयना देवी जी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त गोयल ने चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर के पास बने स्टेडियम के अलावा पंजीकरण केंद्र की व्यवस्थाओं को जांचा।
उन्होंने परिवार के साथ श्री नयना देवी के दरबार में मां के दर्शन किए। उसके बाद उन्होंने मंदिर क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर न्यास के अधिकारियों को आदेश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा मंदिर में स्वच्छता बनी रहे।
मंदिर को समय-समय पर सैनिटाइज किया जाए। श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर रास्ते पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए माता के दर्शनार्थ भेजा जाए। गोयल ने कहा कि जिला प्रशासन और मंदिर न्यास विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में श्रद्धालुओं को व्यापक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है। इसके लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। कई विकास कार्य चल रहे हैं। आने वाले समय में कई तरह की योजनाएं यहां पर दिखेंगी।