फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   nagar parishad president elected in bilaspur

कमलेंद्र कश्यप के सिर सजा नप बिलासपुर के अध्यक्ष का ताज

Tue, 19 Jan 2021 06:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
nagar parishad president elected in bilaspur
बिलासपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित प्रधान व उपप्रधान विधायक सुभाष ठाकुर के साथ। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष का ताज किसके सिर सजेगा, यह तो उसी दिन तय हो गया था जिस दिन भाजपा समर्थित सात पार्षदों ने जीत हासिल की थी। लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद भी नप मुखिया कौन बनेगा यह सबके लिए बड़ा सवाल बना हुआ था। इस पर मंगलवार को विराम लग गया। हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कमलेंद्र कश्यप को नगर परिषद की बागडोर सौंपी गई है। वहीं लगातार तीसरी बार जीतकर आए कमल गौतम को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, विधायक सुभाष ठाकुर सहित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी पार्षद जेपी नड्डा से मिलने उनके आवास विजयपुर पहुंचे। इस मौके पर जेपी नड्ड ने कहा कि प्रदेश को केंद्र सरकार ने बहुत आर्थिक सहयोग दिया है। 14वें वित्तायोग के तहत पंचायतीराज को विकास कार्य करवाने के लिए बड़ी राशि उपलब्ध करवाई गई है। कहा कि बिलासपुर में लंबे समय बाद भाजपा समर्थित नप बनी है। इसके लिए स्वतंत्र साख्यान और सुभाष ठाकुर बधाई के पात्र हैं। कहा कि लोगों के हित के लिए सभी पार्षद ईमानदारी से कार्य करें। विकास के प्रोजेक्ट जल्द तैयार करें और इनके लिए फंड हम देंगे। जेपी नड्डा ने बिलासपुर की जनता का आभार जताया कि उन्होंने भाजपा पर भरोसा किया और जीत दिलाई। कहा कि जनता को निराश नहीं करेंगे। उन्होंने पार्षदों से कहा कि वे पूरी ईमानदारी से जनहित में काम करे। विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर नप में मिली जीत जेपी नड्डा की देन है। कहा कि उन्होंने एम्स, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे संस्थान बिलासपुर को दिए। जेपी नड्डा इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed