{"_id":"6ad66d1c5e512300370a7738","slug":"nadda-met-with-veteran-party-workers-and-held-discussions-over-tea-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-170253-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पुराने कार्यकर्ताओं से मिले नड्डा, चाय पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पुराने कार्यकर्ताओं से मिले नड्डा, चाय पर की चर्चा
विज्ञापन
भगेड़ में जेपी नड्डा का स्वागत करते पूर्व भाजपा मंत्री। स्रोत: जागरूक पाठक
- फोटो : Archive
कंदरौर, भगेड़, चांदपुर में कार्यक्रमों में पहुंचे, बिलासपुर में कार्यकर्ताओं के घर जाकर की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुरघुमारवीं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के बिलासपुर दौरे का दूसरा दिन पुराने कार्यकर्ताओं और परिचितों से मुलाकात के नाम रहा। सोमवार को उन्होंने कंदरौर, भगेड़ और चांदपुर में कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद बिलासपुर में कई कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उनकी जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों से भी बातचीत हुई। नड्डा ने अपने गृह जिले में भगेड़ चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों और पुराने साथियों से बातचीत कर पुरानी यादें ताजा कीं। बिलासपुर पहुंचने पर नड्डा स्वतंत्र सांख्यान के घर गए। इसके बाद परिधि गृह में लोगों से मिले। उन्होंने अतुल पाल दास के घर पहुंचकर भी मुलाकात की। वहीं, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में ओंकार नाथ और डियारा में अजय चंदेल से भी मिले। दिनभर उनका कार्यक्रम मुख्य रूप से पुराने साथियों और परिचितों से संवाद पर केंद्रित रहा।
शारदोत्सव से करीब 25 साल पुराना जुड़ाव
शाम को नड्डा धौलरा स्थित शारदोत्सव पहुंचे और मां दुर्गा की आरती में भाग लिया। शारदोत्सव से उनका करीब 25 साल पुराना जुड़ाव है। उनकी धर्मपत्नी मल्लिका नड्डा की पहल पर शुरू हुआ यह उत्सव आज बिलासपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। नड्डा सोमवार को दुर्गा विसर्जन यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद शाम छह बजे विजयपुर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। वहां से विमान के जरिये दिल्ली लौटेंगे।