{"_id":"601d827a8ebc3ed1b53d7480","slug":"murdered-case-solved-two-arrested-by-bilaspur-plice-bilaspur-news-sml359966264","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, महिला और युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, महिला और युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
बिलासपुर। हमीरपुर-शिमला एनएच पर दली के पास वीरवार को नाले में शव मिला था। पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी को 24 घंटे में सुलझा लिया है। मृतक युवक यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। वहीं पुलिस ने हत्याकांड में शामिल महिला और युवक को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश की महिला और व्यक्ति ने उसे 29 जनवरी को लदरौर बुलाया था। वहां से दोनों आरोपी युवक को लेकर शिमला के लिए निकले। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने उसकी हत्या कर दी और शव नाले में फेंक दिया। आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि महिला और वह पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। महिला के मृतक युवक के साथ नाजायज संबंध थे। इसका पता चलने के बाद उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसे 29 जनवरी को मुजफ्फरनगर से हमीरपुर के लदरौर बुलाया। 3 फरवरी रात को दोनों शिमला ले जाने के बहाने अपने साथ ले गए। दली में सुनसान जगह देखकर उन्होंने उसकी हत्या कर दी और शव नाले में फेंककर वहां से उत्तर प्रदेश चले गए।
एएसपी बिलासपुर अमित शर्मा ने बताया कि हत्या के स्थल पर पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले थे। उन्हीं के आधार पर पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क साधा। जब मुजफ्फरनगर के न्यू मंडी थाना में संपर्क किया तो पता चला कि वहां पर पुलिस को मृतक युवक के परिजनों ने लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बिलासपुर पुलिस ने परिजनों को शिनाख्त के लिए बिलासपुर बुलाया। शुक्रवार को वे यहां पहुंचे और शव की शिनाख्त की। मृतक की पहचान राम राज यादव पुत्र राज बहादुर निवासी नई बस्ती अलमासपुर थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं आरोपियों की पहचान मोहम्मद आदिल पुत्र साहिद अहमद निवासी माहौल इसलाम नगर पतियापाड़ा कस्बा व थाना चांदपुर जिला बिजनौर यूपी और फरहा खान उर्फ तमन्ना पत्नी दिलशाद निवासी खिर्जपुर सैफल थाना नवाबगंज बरेनी के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया गया है। शव के सिर पर तेजधार हथियार के वार के कई निशान थे।